क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

प. बंगाल में TMS सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा:कहा- आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहूंगी, CM शुभेंदु की बैठक में हुईं थीं शामिल

On: मई 27, 2026 5:10 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। बारासात से सांसद घोष ने बुधवार को तृणमूल अध्यक्ष सुब्रता बख्शी को लिखे पत्र में कहा कि वह गहरे मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद पद छोड़ रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहेंगी। काकोली सोमवार को कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में शामिल हुई थीं। जबकि पार्टी ने उन्हें ऐसा करने से अनौपचारिक रूप से मना भी किया था। पार्टी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि उनके साथ कुछ और टीएमसी नेता भी शुभेंदु की बैठक में शामिल हुए थे। वहीं, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी दावा किया था कि TMC सांसद ने उनसे कहा कि उन्हें आखिरकार आजादी मिल गई है। शुभेंदु के इस बयान के बाद ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। काकोली ने टीएमसी सरकार से जुड़े विवादों का जिक्र किया काकोली ने अपने इस्तीफे में अपनी पूर्व टीएमसी सरकार से जुड़े कई विवादों का भी जिक्र किया है। उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाला, भर्ती भ्रष्टाचार, जेल संबंधी विवाद और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की मौत से जुड़ी घटना का भी जिक्र किया है। उन्होंने पार्टी के चुनाव रणनीति और सलाहकार समूह I-PAC के बढ़ते प्रभाव की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि अनिर्वाचित और अलोकतांत्रिक ताकतें संगठनात्मक कामकाज को तेजी से प्रभावित करने लगी हैं। इससे पार्टी के कामकाज के तरीकों पर असर पड़ रहा है। रविवार को संगठनात्मक जिला इकाई के अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा इससे पहले भी घोष ने पार्टी नेतृत्व के कुछ वर्गों के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की थी। रविवार को उन्होंने टीएमसी की बारासात संगठनात्मक जिला इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने अगले ही दिन उनका इस्तीफा स्वीकार कर तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। दस्तीदार TMC की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं और पार्टी के ‘बंगा जननी’ कार्यक्रम से भी जुड़ी हुई थीं। 100 से अधिक पार्षदों के इस्तीफे का भी दावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फालता चुनाव नतीजों के बाद से उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों की सात नगरपालिकाओं से 100 से अधिक पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। प्रभावित नगर निकायों में डायमंड हार्बर नगरपालिका भी शामिल है, जो अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसके 16 बोर्ड सदस्यों में से 8 ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस बारे में टीएमसी नेतृत्व ने अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

red and white modern breaking news youtube thumbnail

KARNATAKA NEW CM | डीके बने कर्नाटक के किंग!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });