क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग्स गिरीं:एक की मौत; 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया-मलेशिया तक अलर्ट

On: जून 8, 2026 6:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने 7.8 तीव्रता और 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जनरल सैंटोस शहर में कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलीपींस में भूकंप से जुड़ी तस्वीरें… एक मीटर से ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप संस्थान (PHIVOLCS) ने कहा कि कुछ इलाकों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित इलाकों में पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज झटके आ सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। खबर अपडेट हो रही है….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:डोमिनिकन रिपब्लिक में प्राइवेट जेट क्रैश, रनवे पर आग का गोला बना; पायलट और को-पायलट की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मणिपुर के उखरुल में असम राइफल्स का विरोध, बंकर तोड़ा:महिलाओं ने जवानों और उनकी गाड़ियों पर पेट्रोल डाला; झड़प में 22 घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट: ब्राजील के डिफेंडर वेस्ली विश्व कप टीम से बाहर, मिडफील्डर एंडरसन को मिला मौका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीजफायर के बाद इजराइल पर ईरान का पहला मिसाइल हमला:लेबनान में कार्रवाई के जवाब में अटैक; ट्रम्प ने नेतन्याहू से पलटवार रोकने को कहा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिजीत दीपके बोले- कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में प्रदर्शन करेगी:खुद अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाऊंगा; 13 जून तक शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });