वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर सफाई दे चुके हैं, इसके बावजूद कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अब कुछ लोगों ने एक्टर की आर्थिक मदद करने के नाम पर कुछ फेक वीडियो बनाने भी शुरू कर दिए हैं। ये देख एक्टर भड़क गए। उन्होंने हेटर्स और ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए फिर एक बेबाक बयान दिया है। फेक वीडियोज सामने आने पर राहुल रॉय ने भड़कते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है- आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार और समर्थन बरसाया। यह मैसेज मेरे सभी हेटर्स, ट्रोलर्स और फेक वीडियो बनाने वालों के लिए है। मैं सुरक्षित हूं और मेरी अच्छी तरह देखभाल मेरी बहन प्रियंका और जीजा रोमीर सेन कर रहे हैं। मैं अपनी बहन के घर मड में रहता हूं। हमारा बहुत प्यारा घर है, और वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं, जिससे मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानता हूं। आगे एक्टर ने लिखा, ‘मेरा जुड़वां भाई कनाडा में रहता है रोहिन रॉय। दुर्भाग्यवश, उनके काम के दबाव के कारण मैं उनसे लगभग 9 साल से नहीं मिल पाया हूं। मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है, मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस व्यक्ति नहीं हूं। जिस तरह के फेक वीडियो सामने आ रहे हैं, वे बिल्कुल सच नहीं हैं। मेरी बहन और जीजा ने मुझे हर चीज मुहैया ?
फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें
By worldprime
On: मई 4, 2026 10:33 पूर्वाह्न
---Advertisement---