पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से रेप और मर्डर का एक आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का दावा है कि प्रभास मंडल ने भागने के दौरान एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली। इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रभास मंडल को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारुईपुर में 12 साल की लड़की 4 जुलाई को लापता हो गई थी। 5 जुलाई को एक तालाब में उसका शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि रेप के बाद बच्ची जिंदा थी। आरोपियों ने उसे जिंदा तालाब में फेंक दिया था। उसके फेफड़ो और पेट में पानी मिला। डूबने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। रेप-मर्डर के आरोप में पुलिस ने प्रभास मंडल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी का नाम आनंद सरदार है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
बंगाल में बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:पुलिस का दावा- राइफल छीनकर भाग रहा था; तालाब से मिला था नाबालिग का शव
By worldprime
On: जुलाई 8, 2026 9:26 पूर्वाह्न
---Advertisement---