क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा:एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा

On: जून 7, 2026 4:07 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। एक हावड़ा का है, जिसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साड़ियों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो नवादा का है। इसमें कटमनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया। फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। ये वीडियो BJP के स्थानीय नेताओं ने भी X पर शेयर किए हैं। 3 तस्वीरों में तीनों घटना देखिए… रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया नवादा में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। गिरफ्तार TMC पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके कोलकाता में गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर रंगदारी, धमकी, जबरन घुसपैठ और आग लगाने की कोशिश समेत कई आरोप हैं। स्थानीय वकील परमिता डे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दासगुप्ता ने घर में लीगल चैंबर खोलने के लिए 20 लाख रुपए मांगे थे। TMC नेताओं के खिलाफ विरोध की पिछली 4 घटनाएं… ————– ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा:ग्रामीणों से आवास योजना के नाम पर 8 लाख वसूले थे; लोग कट-मनी वापस मांगने पहुंचे पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद कट-मनी के नाम पर सरकारी योजनाओं में रिश्वत के नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कूचबिहार जिले के माथाभांगा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भीड़ से बचने के लिए अपने कमरे में बिस्तर के नीचे छिपे नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता: बीसीसीआई ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

द इंडिया स्टोरी:काजल अग्रवाल और श्रेयस की फिल्म का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को होगी रिलीज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गिल को बीसीसीआई की वनडे-टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह:2027 में वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप; टी-20 टीम में चयन नहीं हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्शन थ्रिलर:सलमान-नयनतारा मुंबई में पूरे करेंगे बड़े स्टंट, नया शूट 10 जून से होगा शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल:प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });