क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी- मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार:SIT ने देहरादून से पकड़ा, चमोली में पूछताछ; CCTV में नोटों जैसी गड्डी ले जाते दिखे थे

On: जुलाई 13, 2026 11:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें रविवार देर रात देहरादून स्थित उनके नेहरू कॉलोनी स्थित घर से पकड़ा। उन्हें चमोली लाया गया, जहां बद्रीनाथ थाने में उनसे और मंदिर समिति के 212 कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT की टीम सादी वर्दी में देहरादून पहुंची थी। बद्रीनाथ थाने में पूछताछ के दौरान जब प्रमोद से पूछा गया कि क्या चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी शामिल हैं तो उन्होंने सिर हिलाकर नहीं में जवाब दिया। मामले में 215 जुलाई को हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक मेहरा की सिंगल बेंच ने प्रमोद नौटियाल की याचिका पर सुनवाई की थी। साथ ही मंदिर समिति से चढ़ावा मामले में 16 जुलाई को स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा। तस्वीरें देखिए- प्रमोद नौटियाल से पूछे जाएंगे 10 सवाल… परिजन बोले- अपहरण किया, देहरदून में दी थी शिकायत प्रमोद नौटियाल को सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी बाईपास चौकी में शिकायत दी। शिकायत में परिजन हेमलता नौटियाल ने कहा कि कुछ लोग पूछताछ के नाम पर उन्हें अपने साथ ले गए थे और काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने शुरुआत में अपहरण की आशंका भी जताई थी। परिवारवालों का कहना था कि प्रमोद ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 16 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है। इसी आधार पर उन्हें इस तरह साथ ले जाने पर परिवार ने चिंता जताई थी। बाद में चमोली पुलिस ने उनकी हिरासत की पुष्टि कर दी। चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच जारी है। जांच टीम संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य सबूतों का गहन परीक्षण कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में BKTC के CEO सोहन सिंह रांगण ने कहा कि SIT टीम ने जांच के सिलसिले में उनसे कुछ दस्तावेज और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज मांगे थे, जिन्हें टीम को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में वे पूरा सहयोग कर रहे हैं। 2 जुलाई की CCTV फुटेज से खुला मामला पूरे विवाद की शुरुआत 2 जुलाई को हुई। इसी दिन BKTC को बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की थाली भेंट की गणना के दौरान कथित अनियमितता की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुबह करीब 9 से 123:30 बजे के बीच गणना स्थल से नियमों के विपरीत धनराशि हटाई गई। इसी दौरान की CCTV फुटेज में प्रमोद नौटियाल मोबाइल के नीचे नोटों जैसी गड्डी दबाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद BKTC ने विभागीय जांच शुरू कर दी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद निलंबन और FIR BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने की बात कही। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर 48 घंटे में जवाब देने का नोटिस दिया गया। इसके साथ ही BKTC के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की शिकायत पर बद्रीनाथ कोतवाली में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। हाईकोर्ट पहुंचे, 16 जुलाई को सुनवाई FIR दर्ज होने के बाद प्रमोद नौटियाल ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। मामले में 16 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई की चढ़ावा गणना से जुड़ी CCTV फुटेज अपने कब्जे में ली है। सूत्रों के मुताबिक, 25 जून की फुटेज में भी प्रमोद नौटियाल नोटों जैसी गड्डी ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इस फुटेज को अहम साक्ष्य मानकर जांच कर रही है। अब मंदिर परिसर में लगे 32 CCTV कैमरों की करीब 40 दिन की रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पहले भी इस तरह की कोई अनियमितता हुई थी या नहीं। प्रमोद नौटियाल का दावा- मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी प्रमोद नौटियाल ने विभागीय जांच में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि वह हमेशा अपने साथ एक नोटबुक रखते हैं। उनका दावा है कि CCTV में मोबाइल के नीचे जो वस्तु दिखाई दे रही है, वह नोटों की गड्डी नहीं, बल्कि उनकी नोटबुक थी। हालांकि घटना के बाद उनका मोबाइल बंद मिला और उन्होंने ज्योतिर्मठ कार्यालय में भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। कर्मचारियों ने जांच समिति को बताया कि घटना वाले दिन गणना प्रभारी प्रमोद नौटियाल ही थे और उन्होंने गणना शुरू होने या समाप्त होने की जानकारी अन्य कर्मचारियों को नहीं दी। कई कर्मचारियों और साधु-संतों से पूछताछ पुलिस ने BKTC कर्मचारियों के साथ उन साधु-संतों के भी बयान दर्ज किए हैं, जो नियमित रूप से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में शामिल होते रहे हैं। 2 जुलाई को गणना कक्ष में प्रमोद नौटियाल समेत 12 से अधिक लोग मौजूद थे। अब सभी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि कथित हेराफेरी में किसी और की भी भूमिका थी या नहीं। चढ़ावा गणना की पूरी व्यवस्था बदली CM ने बनाई हाई लेवल जांच समिति सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। इसमें एनएचएम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान सदस्य हैं। समिति को 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। इस बीच भैरव सेना ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर प्रमोद नौटियाल के माध्यम से चढ़ावे में कथित हेराफेरी कराने के आरोप लगाए हैं। —————————————————— ये खबर भी पढे़ें… बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद- गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट पहुंचा आरोपी:कोर्ट ने मंदिर समिति से मांगा जवाब; CCTV में फोन के नीचे दबाए थे नोट बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश और FIR के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पोलैंड की नेता ने ‘हिटलर’ जेलेंस्की की तस्वीर कूड़ेदान में फेंकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs ENG ODI: मैकुलम ने इंग्लैंड के फैंस से क्यों माफी मांगी? ईसीबी के ‘क्रूर’ फैसले पर भी दी प्रतिक्रिया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs ENG Playing-11: क्या रोहित और कोहली की जोड़ी खत्म करेगी हार का सिलसिला? बुमराह 968 दिन बाद करेंगे वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक गिरा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

होर्मुज में टैंकर पर हमले में एक भारतीय की मौत:अमेरिका ने लगातार तीसरा रात ईरान पर हमले किए; ईरानी बंदरगाहों की फिर नाकाबंदी करेगा US

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक; कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार और 2027 के पंजाब चुनाव पर चर्चा संभव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });