क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या:कर्मचारी को बचाने पर तीन लोगों ने हमला किया; एक महीने में 9 हिंदुओं की हत्या

On: जनवरी 17, 2026 5:24 अपराह्न
Follow Us:
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की पीट पीटकर हत्या:कर्मचारी को बचाने पर तीन लोगों ने हमला किया; एक महीने में 9 हिंदुओं की हत्या
---Advertisement---

बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में शनिवार को एक हिंदू कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपनी मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान 210 वर्षीय लिटन चंद्र घोष उर्फ काली के रूप में हुई है। वह बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल का मालिक था। यह दुकान नगरपालिका इलाके के पास बरनगर रोड पर स्थित है। बांग्लादेश में बीते एक महीने में अब तक 228 हिंदुओं की हत्याएं हो चुकी हैं। मामूली बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 73 बजे मसूम मिया (27) दुकान में आया। किसी मामूली बात को लेकर उसका दुकान में काम करने वाले 211 साल के कर्मचारी अनंत दास से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। कुछ देर बाद मसूम मिया के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मिया (228) और मजीदा खातून (45) मौके पर पहुंचे और झगड़े में शामिल हो गए। जब दुकान मालिक लिटन चंद्र घोष ने बीच-बचाव कर अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान लिटन के सिर पर फावड़े से वार किया गया। पुलिस के मुताबिक, चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। लोगों ने तीनों आरोपियों स्वपन मिया, मजीदा खातून और मसूम मिया को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। कलिगंज थाने के प्रभारी अधिकारी (OC) मोहम्मद जाकिर हुसैन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 16 जनवरी को पेट्रोल पंप कर्मचारी को कुचलकर मारा बांग्लादेश में 16 जनवरी हिंदू युवक की पेट्रोल पंप पर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। युवक पेट्रोल का भुगतान किए बिना भाग रही SUV को रोकने की कोशिश कर रहा था। मृतक की पहचान 30 साल के रिपन साहा के रूप में हुई है। वह पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि SUV चालक ने जानबूझकर उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एक काली SUV पेट्रोल पंप पर आई। वाहन में करीब 113,000 टका (लगभग 3,710 रुपए) का ईंधन भरवाया गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक जब ड्राइवर ने पैसे दिए बिना गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो रिपन साहा ने वाहन रोकने की कोशिश की। इसी दौरान SUV ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने SUV जब्त कर ली और वाहन मालिक अबुल हाशेम उर्फ सुजन (55) और ड्राइवर कमाल हुसैन (43) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अबुल हाशेम पेशे से ठेकेदार है। वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला इकाई का पूर्व कोषाध्यक्ष और जिला जुबो दल का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है। बांग्लादेश में सत्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े लगभग 17 करोड़ की आबादी वाले मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में 2024 के सत्तापलट के बाद से हालात अस्थिर बने हुए हैं। इस्लामी संगठनों की सक्रियता बढ़ने से अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ गए हैं। बांग्लादेश में हिंदू और सूफी मुस्लिम सहित अल्पसंख्यकों की आबादी 10% से भी कम है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने देशभर में अल्पसंख्यक समुदायों पर बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। भारत बोला- अल्पसंख्यकों पर बार-बार हो रहे हमले चिंताजनक भारत ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई है। पिछले सप्ताह भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा- हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्तियों पर बार-बार हो रहे हमलों का चिंताजनक पैटर्न देख रहे हैं। ऐसी घटनाओं से सख्ती से और तुरंत निपटा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में इन हमलों को व्यक्तिगत रंजिश या राजनीतिक कारण बताकर कमतर आंका जाता है, जिससे कट्टरपंथी तत्वों का हौसला बढ़ता है और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना गहरी होती है। हालांकि बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने भारत के आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया है। ——————- बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या:28 साल के ऑटो ड्राइवर को घर लौटते वक्त मारा चाकू; 23 दिन में 7 हिंदुओं का मर्डर बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां में 11 जनवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });