क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया:अमेजन के अमित नंदा उनकी जगह लेंगे, टाटा ग्रुप की कंपनी में बड़ा फेरबदल

On: जून 16, 2026 7:28 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की। ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। बोर्ड में बने रहेंगे को-फाउंडर हरि मेनन बिगबास्केट में हुए इस बड़े लीडरशिप बदलाव के बावजूद कंपनी के को-फाउंडर हरि मेनन और विपुल पारेख कंपनी का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं। वे दोनों कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। क्विक कॉमर्स की रेस के बीच हुआ बदलाव बिगबास्केट की टॉप लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स की रेस बेहद तेज हो गई है। वर्तमान में ब्लिंकिट, स्विगी की इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ के बीच बाजार पर कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है। अमेजन से अमित नंदा का आना क्यों है खास? हरि मेनन और टाटा डिजिटल के प्रमुख ने किया स्वागत इस्तीफे की घोषणा के साथ ही हरि मेनन ने कहा कि बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर आज देश के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने के बाद, वे अमित नंदा का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। अमित की कंज्यूमर्स को लेकर गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स सेक्टर का लंबा अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में मदद करेगा। वहीं टाटा डिजिटल के CEO और MD व बिगबास्केट के चेयरमैन सजित शिवनंदन ने भी अमित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमित का बड़े पैमाने पर बिजनेस को लीड करने और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। नए CEO अमित नंदा बोले- ग्रोथ के बड़े मौके तलाशेंगे अमित नंदा ने बिगबास्केट से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा कि बिगबास्केट की कस्टमर-फर्स्ट वैल्यू और टाटा ग्रुप की विरासत मिलकर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है। वे हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए प्राइवेट लेबल्स के बड़े प्रशंसक हैं। वे पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने और विकास के बड़े अवसरों को हासिल करने के लिए काम करेंगे। पिछले कुछ महीनों से चल रहा था मैनेजमेंट में फेरबदल बिगबास्केट पिछले कुछ महीनों से अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और मैनेजमेंट पोजीशन में बदलाव करने में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी में हाल ही में दो और बड़े अप्वाइंटमेंट किए गए हैं… क्या होता है क्विक कॉमर्स? ई-कॉमर्स का वह एडवांस रूप जहां ग्राहकों को डेली यूज का सामान, ग्रॉसरी या फल-सब्जियां बहुत ही कम समय (आमतौर पर 10 से 30 मिनट के भीतर) में डिलीवर कर दी जाती हैं। भारत में इस समय ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इस मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं। ये खबर भी पढ़ें… NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });