छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ दिन पहले ही एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को ठगों ने 7 दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा। टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 1.4 करोड़ रुपए ठग लिए। यह अकेला मामला नहीं है; देश में डिजिटल ठगी के शिकार होने वालों में 60% से अधिक बुजुर्ग और रिटायर्ड कर्मचारी हैं। इधर, ठग भी अब ओटीपी या बिजली बिल जैसे झांसे तक सीमित नहीं हैं, वे टेरर फंडिंग, पार्सल में ड्रग, मनी लॉन्ड्रिंग, ट्राई, सीबीआई अफसर के नाम से कॉल जैसे तरीकों से डराते हैं। ऐसे में बुजुर्ग कैसे बचें? इसमें हाल ही में आए एआई चैटबॉट ‘अभय’ जैसी तकनीक मदद कर सकती है। आइए नई तकनीक व ठगी के नए तरीकों से सुरक्षा के बारे में जानते हैं। ‘अभय’ बनाएगा आपको निर्भय – इस तरह से करें उपयोग नोटिस की असली पहचान करेगा अभय एआई-पावर्ड नोटिस वेरिफिकेशन चैटबॉट है। संदिग्ध नोटिस, मैसेज-कॉल जो सीबीआई के नाम से आते हैं उन्हें ये डेटाबेस से तुरंत मैच कर चेक कर देगा। क्यूआर कोड के जरिए सुरक्षा देगा सीबीआई के अब हर नोटिस पर क्यूआर कोड होगा। यदि स्कैमर्स क्यूआर कोड वाला नोटिस भेजें तो चैटबॉट से स्कैन करते ही हकीकत पता चल जाएगी। सही फैसला लेने में मदद करेगा स्कैमर्स डिजिटल अरेस्ट के दौरान कई तरीकों से बुजुर्गों को डराते हैं। ऐसी स्थिति में अभय यूजर्स को शांत रहने व सही फैसला लेने में भी मदद करेगा। मोबाइ?
बुजुर्गों पर साइबर खतरा, ये 5 उपाय करेंगे सुरक्षा:स्कैमर्स के भावनात्मक दबाव में न आएं, कॉल आए तो परिजन या एक्सपर्ट को बताएं
By worldprime
On: मई 4, 2026 3:11 अपराह्न
---Advertisement---