साउथ सुपरस्टार राम चरण शनिवार को भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। बातचीत में उन्होंने गलती से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल से जोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और इसे भीड़ और उत्साह में हुई गलती बताया। अब इस मामले से जुड़ी सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बुमराह ने राम चरण की फोटो शेयर कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कोई बात नहीं यश भाई… ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार है।’ हालांकि, यह पोस्ट पूरी तरह फेक और एडिटेड है। बुमराह ने ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की। कई यूजर इसे सटायर और मीम के तौर पर शेयर कर रहे हैं। क्रिकेटरों को बताया लीजेंड और फायर दरअसल, राम चरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जान्हवी कपूर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लंबा और महान सफर’ बताया। महेंद्र सिंह धोनी को ‘शांत और कूल’ कहा, जबकि रोहित शर्मा को ‘हर किसी का पसंदीदा इंसान’ बताया। विराट कोहल?
बुमराह ने क्या उड़ाया राम चरण का मजाक?:दावा- एक्टर के क्रिकेटर को फुटबॉलर बताने पर कसा तंज, जानें सच्चाई
By worldprime
On: मई 24, 2026 5:14 अपराह्न
---Advertisement---