क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की हत्या:पहली शादी का पता चलने पर शादी से मना किया; लड़के के भाई ने चाकू मारा

On: जुलाई 16, 2026 1:20 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद एक लॉ छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोडीहल्ली में रहने वाली अमृता पर 13 जुलाई की शाम 4:30 बजे सूर्या जी ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, अमृता ने सूर्या के भाई धनुष जी की शादी का रिश्ता ठुकरा दिया था। पहले दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब अमृता को पता चला कि धनुष की पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी एक बेटी भी है, तो उसने रिश्ता ठुकरा दिया। घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने धनुष और सूर्या दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता अमृता, धनुष और सूर्या एक ही इलाके के रहने वाले थे। दोनों परिवार धार्मिक आयोजनों के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी दौरान अमृता और धनुष के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, बाद में अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था, उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। यह बात छिपाए जाने पर अमृता ने रिश्ता खत्म कर दिया और उससे दूरी बना ली। घर में घुसकर किया हमला पुलिस का कहना है कि सूर्या, अमृता के फैसले से नाराज था। उसने कथित तौर पर पहले ही धमकी दी थी कि वह अपने भाई का प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर अमृता को नहीं छोड़ेगा। 13 जुलाई को अमृता के घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सूर्या ने कथित तौर पर चाकू से अमृता के सीने और पीठ पर कई वार किए और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घायल अमृता को उनके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका 48 घंटे से अधिक समय तक इलाज चला। मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट बोला- 9वीं में तीसरी भाषा शामिल न करें:इसे 5वीं या 6ठी क्लास में लाया जाए; 9वीं क्लास की पढ़ाई मुश्किल, स्टूडेंट्स पर तनाव बढ़ेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: सदन में फर्जी ग्रामसभा के मुद्दे पर घमासान, मछुआ नीति और खाद आवंटन पर भी घिरी सरकार; विपक्ष ने किया वॉकआउट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की हत्या:पहली शादी का पता चलने पर शादी से मना किया; लड़के के भाई ने चाकू मारा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Ramu Yadav Death: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के कॉमेडी किंग रामू यादव, कला और मनोरंजन जगत बड़ा झटका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोना ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया:चांदी ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });