फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ने से रणवीर सिंह विवादों में फंस चुके हैं। फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने सोमवार को एक्टर पर बैन लगा दिया है। ऐसे में वो डॉन 3 विवाद खत्म होने तक कोई फिल्म नहीं कर सकेंगे। इसकी दूसरी तरफ रणवीर सिंह सोमवार देर रात मुंबई से रवाना हुए हैं, जिससे धुरंधर 3 की शूटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। रणवीर सिंह बैन की घोषणा होने के बाद देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने लंबे बालों को बांध रखा था और सफेत कुर्ते-पजामे के साथ काली जैकेट पहनी थी। रणवीर सिंह के एयरपोर्ट में स्पॉट होने के ठीक बाद उनके धुरंधर को-स्टार अर्जुन रामपाल भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों के साथ रवाना होने से धुरंधर 3 की शूटिंग की खबरें तेज हो गई हैं। डॉन 3 विवाद खत्म होने तक शूटिंग नहीं कर सकेंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या है विवाद? धुरंधर की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 अचानक छोड़ दी, जिसकी घोषणा 2023 में रणवीर के साथ हुई थी। मेकर्स का दावा है कि इससे उनका 45 करोड़ का नुकसान हुआ। पहले इस मामले की शिकायत प्रोड्यूसर गिल्ड में की गई, जिसके बाद ये मामला FWICE के पास पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए फेडरेशन ने रणवीर सिंह को अलग-अलग मौकों पर 3 नोटिस भेजे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये लीग?
बैन के बावजूद शूटिंग करेंगे रणवीर सिंह!:धुरंधर 3 की शूटिंग के कयास, एयरपोर्ट पर को-स्टार अर्जुन रामपाल के साथ दिखे, कल ही फेडरेशन ने लगाया बैन
By worldprime
On: मई 26, 2026 10:08 पूर्वाह्न
---Advertisement---