फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में ‘अल्फा’ में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।” इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।” समय ने फिल्म ‘जिगरा’ पर तंज कसा इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “कम से कम आपने फिल्म तो देखी।” इसके बाद समय ने कहा, “आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस म
बॉबी देओल से पूछा गया- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है
By worldprime
On: जून 23, 2026 11:33 पूर्वाह्न
---Advertisement---