एक्टर वरुण धवन को उनकी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया। मंगलवार को इस पर रिएक्शन देते हुए वरुण ने कहा कि उन्हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उनका भरोसा अच्छी फिल्म बनाने में है। बॉर्डर 2 का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज होने के बाद वरुण की एक्टिंग और उनकी स्माईल वाले रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए गए। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर आने के बाद कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की। मंगलवार को फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़े इवेंट ब्रेव्स ऑफ द सॉइल ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब यह पूछा गया कि जब टीजर लॉन्च हुआ था, तब आपको लेकर शोर (ट्रोलिंग) था, जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, आप इसे कैसे देखते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, “मैं मानता हूं कि शोर को बंद करके अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब चलता रहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए काम नहीं करता। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं, उसका पता शुक्रवार को चलेगा।” वरुण ने आगे कहा, “मुझे फिल्म पर भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। नंबर वगैरह से मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यही सबसे अहम बात है। जब लोग थिएटर जाते हैं, तो सब कुछ भूलकर सिर्फ एंटरटेन होना चाहते हैं। मैं उस सोच से आता हूं, जहां इंसान का काम बोलता है।” सुनील शेट्टी ने वरुण धवन का स?
बॉर्डर 2 को लेकर ट्रोलिंग पर वरुण ने किया रिएक्ट:बोले– काम को बोलने देना चाहिए, मेरा भरोसा अच्छी फिल्म बनाने में है
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 9:47 पूर्वाह्न
---Advertisement---





