क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भारत में नया ऑयल रिजर्व बनेगा, ₹15000 करोड़ खर्च होंगे:सोना एक दिन में ₹3,123 और चांदी ₹8,218 सस्ती हुई, फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा

On: जून 20, 2026 7:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कल की बड़ी खबर PF से जुड़ी रही। अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान हुए तेल संकट के बाद केंद्र सरकार ने नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाने का फैसला लिया है। यह रिजर्व ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) बनाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹15,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सोने-चांदी के दाम में 19 जून को गिरावट रही। एक किलो चांदी 8,218 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,123 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ₹15000 करोड़ की लागत से बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व: ईरान जंग के बाद फैसला; युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान हुए तेल संकट के बाद केंद्र सरकार ने नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व बनाने का फैसला लिया है। यह रिजर्व ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) बनाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹15,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह अंडरग्राउंड इमरजेंसी तेल भंडार कर्नाटक के मंगलुरु में बनाया जाएगा। इसमें 1.28 लाख बैरल तेल रखा जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जियो का IPO आएगा, यह देश में सबसे बड़ा: 27 करोड़ शेयर से ₹37,700 करोड़ जुटाने का प्लान; मुंबई में मेडिकल सिटी, वनतारा यूनिवर्सिटी बनेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक, यानी AGM शुक्रवार, 19 जून को हुई। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने करीब 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में एंट्री कर रही है। वहीं, कंपनी जियो का IPO भी लाने जा रही है। अंबानी बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO लाया जाएगा। इसके लिए 19 जून को सेबी के पास ड्राफ्ट दस्तावेज (DRHP) जमा कर दिए गए हैं। कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और IPO के जरिए करीब 4 बिलियन डॉलर यानी ₹37,700 करोड़ जुटाने की योजना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी ₹8,218 गिरकर ₹2.32 लाख पर आई: इस महीने अब तक 32 हजार रुपए सस्ती हुई; सोने की कीमत आज ₹3,123 कम हुई सोने-चांदी के दाम में 19 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,218 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,123 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। इस महीने 19 दिन में सोना 11 हजार रुपए और चांदी 31 हजार रुपए सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा: 365 दिन इस्तेमाल न करने पर हर तीन महीने में ₹100 कटेंगे; कंपनी 15 दिन का नोटिस भेजेगी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे अपने यूजर्स से इनएक्टिव वॉलेट के लिए मेंटेनेंस फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी यूजर का फोनपे वॉलेट लगातार 365 दिन तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो उसे ‘डॉर्मेंट’ या इनएक्टिव मान लिया जाएगा। ऐसे वॉलेट्स से हर तिमाही ₹100 का चार्ज काटा जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मुथूट फाइनेंस की MYFM के साथ पार्टनरशिप: ‘सुनहरी सोच’ कैंपेन की शुरुआत की, इसके तहत गोल्ड लोन की सामाजिक झिझक मिटाएंगे भारत का गोल्ड लोन बाजार पिछले पांच सालों में 14.85% CAGR की दर से बढ़ा है। भारतीय घरों में लगभग 27,000 टन सोना मौजूद है, लेकिन इसमें से सिर्फ 20% ही अभी तक गिरवी रखा गया है। अभी भी 65% गोल्ड लोन बाजार अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के हाथ में है। सवाल यह उठता है कि इतना सोना होते हुए भी लोग बैंक या NBFC का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाते? जवाब आंकड़ों में नहीं, भावनाओं में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट:दोहा डायमंड लीग में नीरज चौथे स्थान पर, सीडब्ल्यूजी क्वालीफिकेशन हासिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन के बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में नया ऑयल रिजर्व बनेगा, ₹15000 करोड़ खर्च होंगे:सोना एक दिन में ₹3,123 और चांदी ₹8,218 सस्ती हुई, फोनपे वॉलेट बंद रखने पर मेंटेनेंस चार्ज लगेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Re-NEET 2026 सवा 3 घंटे की होगी:कलावा, हिजाब पहनने की छूट मिलेगी; आज सभी सेंटर्स पर मॉक ड्रिल होगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान बोला- समझौता टूटा तो अमेरिका जिम्मेदार होगा:लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए वॉशिंगटन; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल का कब्जा मंजूर नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

FATF के उपाध्यक्ष बने भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });