भारत में आज से दुनिया के सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू होने जा रहा है। ये इवेंट 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इवेंट में 30 से ज्यादा देशों की 300+ कंपनियां अपने एआई गैजेट्स और तकनीक दिखाएंगी। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और बिल गेट्स समेत 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 100 से अधिक ग्लोबल सीईओ शामिल होंगे। सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक शामिल होंगे इस इवेंट में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई) के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और माइक्रोसॉफ्ट-गूगल के अन्य बड़े नाम इसमें हिस्सा लेंगे। इन ग्लोबल नामों के साथ भारत के बड़े बिजनेसमैन भी मंच साझा करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के एन. चंद्रशेखरन, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के सुनील भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी। PM मोदी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर आ रहे 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में सिर्फ टेक ?
भारत में AI इम्पैक्ट समिट 2026 शुरू:सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखाएंगी फ्यूचर AI गैजेट्स
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 4:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---





