क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

On: जुलाई 9, 2026 4:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक जवान की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी वाई. चंद्रा रेड्डी के रूप में हुई है। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में CRPF की 18वीं बटालियन की एफ कंपनी में तैनात थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आज की अन्य खबरें… ओडिशा में हर पंचायत में बनेगा मॉडल प्राइमरी स्कूल, CM माझी ने 2200 स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गोडाबरिश मिश्रा मॉडल प्राइमरी स्कूल (GMMPS) योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी जिला कलेक्टरों को मार्च 2027 तक कम से कम 2,200 मॉडल प्राइमरी स्कूलों के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य सरकार की प्रमुख योजना GMMPS की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में गोडाबरिश मिश्रा मॉडल प्राइमरी स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 2,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे पहले पिछले वर्ष इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। महाराष्ट्र में मारपीट के बाद शिवसेना पार्षद गिरफ्तार, महिला डॉक्टर पर भी हमले का आरोप महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निगम अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दो दिन बाद हुई इस कार्रवाई के बीच वायरल वीडियो और बढ़ते विरोध के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी पार्षद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। कल्याण के पुलिस उपायुक्त (DCP) अतुल जेंडे ने बताया कि इस मामले में पार्षद के तीन सहयोगियों को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रमेश म्हात्रे एक डॉक्टर को थप्पड़ और घूंसे मारते तथा उसके सिर पर रजिस्टर से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला डॉक्टर के हाथ पर भी हमला करते हुए उन्हें देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत:एमपी में युवक नदी में बहा; सूरत में बाढ़ से 3 दिन में 19 की जान गई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत:एमपी में युवक नदी में बहा; सूरत में बाढ़ से 3 दिन में 19 की जान गई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिकी एजेंसियों के आगे कैसे खुला SHO नागरा का राज:पंजाब में समधी पर मर्डर की FIR, फिर उसी केस में 4 लाख डॉलर की फिरौती; जानें पूरा मामला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, कारणों की जांच जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक; ट्रेड डील पर बातचीत संभव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक; ट्रेड डील पर बातचीत संभव

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });