क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है

On: मई 31, 2026 5:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 3 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर कहा कि उन्हें फूलों की मालाओं से एलर्जी है, इसलिए कोई उन्हें माला न पहनाए। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के उत्साह को समझते हैं, लेकिन समारोह को सीमित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समर्थक बाहर से भी समारोह देखें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भीड़ से बचना चाहिए। आज की अन्य बड़ी खबरें… प्रेमिका से मिलने PoK से LoC पार कर उरी पहुंचा युवक, दोनों हिरासत में; जांच जारी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में LoC के पास सुरक्षा बलों ने रविवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक युवक और स्थानीय युवती को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि युवक जीशान अहमद मीर PoK स्थित मुजफ्फराबाद का रहने वाला है। उसे उरी के तिलावरी गांव की रहने वाली इरम बानो के साथ हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि जीशान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए LoC पार कर उरी पहुंचा था। दोनों फिलहाल सेना की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है कि जीशान इस इलाके तक कैसे पहुंचा। दूसरी तरफ सेना ने सोपोर के दो लोगों और उनके एक गाइड को उरी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया। सेना ने कहा कि तीनों को सतर्क चिनार वॉरियर्स ने हिरासत में लिया। इस मामले की भी आगे जांच की जा रही है। केरल के कांग्रेस विधायक संदीप वेरियर को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी केरल के कासरगोड जिले से कांग्रेस विधायक संदीप वेरियर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक की शिकायत के अनुसार अज्ञात कॉलर ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक वेरियर की शिकायत पर चंदेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि धमकी देने वाला व्यक्ति राज्य के भीतर का हो सकता है, जबकि शुरुआती तकनीकी जांच में पता चला कि कॉल उत्तर प्रदेश के वाराणसी से की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल रिकॉर्ड की जानकारी जुटा ली है। कॉलर की पहचान और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए साइबर विंग की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। नीरव मोदी-माल्या मामलों की जांच करने वाले पूर्व ED अधिकारी सत्यब्रत कुमार ने ली VRS प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर और नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या और महादेव बेटिंग ऐप जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का नेतृत्व कर चुके सत्यब्रत कुमार ने वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) ले ली है। केंद्र ने उनकी VRS मंजूर कर ली है। सत्यब्रत कुमार 2004 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट 2037 में होना था। यानी उन्होंने तय समय से करीब 11 साल पहले नौकरी छोड़ दी। सत्यब्रत कुमार करीब 153 साल तक ED में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वे एजेंसी में सबसे लंबे समय तक काम करने वाले अधिकारियों में शामिल रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्हें ED से वापस भेजकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कमिश्नर (अपील) बनाया गया था। पिछले एक साल में ED छोड़ने वाले सीनियर अधिकारियों में यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले जुलाई 2025 में ED के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर कपिल राज ने भी समय से करीब 15 साल पहले सरकारी सेवा छोड़ दी थी। कपिल राज ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी की थी। उरी सेक्टर में सीमा पार भागने की कोशिश कर रहे सोपोर के 2 संदिग्ध गिरफ्तार भारतीय सेना की चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोपोर निवासी बताए जा रहे हैं और एक स्थानीय गाइड की मदद से सीमा पार भागने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों का मकसद क्या था और उनके संपर्क किन लोगों से थे। मामले में आगे की जांच जारी है। पीएम आवास पर आज शाम बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक, राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों को लेकर होगी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 5:30 बजे पीएम आवास पर बैठक कर सकते हैं। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। सेना ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को पकड़ा, इनमें एक पूर्व सैनिक जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सेना ने पकड़ा है। बारामूला जिले के सोपोर इलाके के रहने वाले ये तीनों संदिग्ध हथलंगा-नंबला रास्ते से PoK में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों को सेना के जवानों ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि इनमें एक पूर्व टेरिटोरियल आर्मी का जवान भी शामिल है। दिल्ली के शालीमार बाग में 150 अवैध घरों पर चला बुलडोजर दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 150 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद ही यह कार्रवाई शुरू की गई। हिमाचल प्रदेश के चंबा में सड़क हादसा, गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 123 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश के चंबा में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। इसमें वाहन सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कालाबन के समीप पर्यटकों से भरी एक बोलेरो/इनोवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तीसा और बैरागढ़ पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ें पुणे जहरीली शराब मामले में मरने वालों की संख्या 21 पहुंची, 26 गिरफ्तार महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2881 हो गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक 225 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि मेथेनॉल मिलाकर जहरीली शराब तैयार की गई थी। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तुंगभद्रा नदी में पैर धोने गई लड़की बही, बचाने की कोशिश में 24 डूबे, लड़की को बचा लिया गया आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में फिसलकर गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने की कोशिश में पाँच लोग डूब गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 24 बजे लड़की नदी में अपने पैर धो रही थी, तभी वह फिसल गई और पानी के तेज बहाव में बह गई। लड़की को बचाने के लिए नदी में कूदे पांच लोग डूब गए, हालांकि लड़की को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग आस-पास के गांवों के रहने वाले थे। स्थानीय पुलिस ने राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) की टीमों की मदद से मरने वालों के शवों को निकालने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर में 215 दिनों में 153,215 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार; 216 किलो नशीले पदार्थ जब्त जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 26 एफआईआर दर्ज करके 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 55 लोगों को सख्त कानून (PIT-NDPS) के तहत हिरासत में लिया है। इस दौरान 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसमें 120 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो हेरोइन और करीब 163 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां शामिल हैं। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन ने उनकी 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। स्कूलों और अस्पतालों के पास नशा रोकने के लिए भारी निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 6,400 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और संवेदनशील जगहों पर करीब 6,881 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली में PWD विभाग सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेगा, हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट यानी आग से सुरक्षा की जांच कराने का आदेश दिया है। विभाग के आदेश के मुताबिक पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जोन के सभी संबंधित इंजीनियरों को अगले महीने के अंत तक यानी 25 जून या उससे पहले अपनी हर बिल्डिंग की जांच पूरी करके हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा। PWD ने यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में दिल्ली फायर सर्विस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद उठाया है। नए नियमों के तहत अब सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा जांच किसी बाहरी एक्सपर्ट यानी थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य कर दिया गया है, और इस पूरी प्रक्रिया और जांच के बाद ही बिल्डिंग के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। कर्नाटक में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की मौत, छुट्टियों में रिश्तेदार के घर गए थे कर्नाटक के धारवाड़ में शनिवार को में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना गराग थाना क्षेत्र के सिंगनहल्ली गांव के पास दोपहर करीब 4 से 4:15 बजे के बीच हुई। धारवाड़ की पुलिस अधीक्षक (SP) गुंजन आर्य ने बताया कि डूबने वाले लड़कों की उम्र 12, 15 और 16 साल थी, जो आपस में रिश्तेदार थे। इनमें से दो लड़के सिंगनहल्ली गांव के ही रहने वाले थे, जबकि तीसरा लड़का छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर रहने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों लड़के पानी में तैरने के लिए थर्माकोल की शीट का सहारा लेकर उतरे थे। लेकिन तालाब के तल में भारी गाद (कीचड़) होने की वजह से वे उसमें फंस गए और डूब गए। दिल्ली ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी रैकेट पकड़ा गया, 6 लोगों को गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने वाले साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को बैंक खाता किट, सिम कार्ड और क्यूआर कोड व्हाट्सएप के जरिए सप्लाई किए जाते थे। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद मुख्य आरोपी निशांत और शोएब को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी समेत 9 राज्यों में बारिश:दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा, हिमाचल में दुकानों में पानी घुसा, राजस्थान में धूल का गुबार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2018 सेमीफाइनल में हारने वाली क्रोएशिया से इंग्लैंड का मुकाबला: कोलंबिया के सामने उज्बेकिस्तान का फीफा विश्व कप में पदार्पण; फुटबॉल में पहली बार घाना बनाम पनामा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

डॉ के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा कफ सिरप:लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल की सफल टेस्टिंग हुई, 17 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आवश्यक समाचार – आम खाने का सही तरीका क्या है? क्या दूध-दही और चाय-कॉफी के साथ खा सकते हैं, जानिए किस हेल्थ कंडीशन में न खाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे आज: जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, श्रेयस पूरे कर सकते हैं 3 हजार रन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- 40 साल से नहीं मुस्कुराई महिला:₹2 करोड़ की डिफेंडर को कुत्ते की तस्वीरों से ढका; सड़क जाम करने के लिए नोट उड़ाए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });