अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से भूल भुलैया, हेरा फेरी बना चुकी अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी वापसी कर रही है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ट्रेलर को मिले फीके रिस्पॉन्स और स्लो एडवांस बुकिंग से उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिलीज के 2 दिन पहले तक फिल्म में बदलाव किए हैं और इसकी लेंथ भी कम की है। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म भूत बंगला ने अब तक 14.3 लाख का ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया है। ये फिल्म अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज हुईं फिल्मों जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 के एडवांस कलेक्शन से फिलहाल काफी पीछे है। 2025 में आईं अक्षय की फिल्मों की फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग फिलहाल फिल्म को रिलीज होने में 2 दिन बाकी हैं, तो फिल्म का एडवांस कलेक्शन बढ़ने के अनुमान हैं। देखना होगा कि ये पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। सेंसर ने कई सीन पर चलाई कैंची 2 अप्रैल को फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इसके लिए मेकर्स को फिल्म में कई बड़े बदलाव करने का सुझाव दिया गया था। इन सीन पर चली सेंसर की कैंची आखिरी समय तक बदलाव करते रहे डायरेक्टर प्रियदर्?
भूत बंगला की एडवांस बुकिंग स्लो:पहले दिन महज 14 लाख के टिकट बिके, धुरंधर-2 से हो सकता है नुकसान, पहले भी क्लैश के डर से पोस्टपोन हुई थी
By worldprime
On: अप्रैल 15, 2026 11:36 पूर्वाह्न
---Advertisement---