राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्येंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, और रवि किशन और राम चरण भोपाल पहुंच चुके हैं। इन सितारों की एक झलक पाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे, जिससे वहां उत्साह का माहौल देखने को मिला। फिल्म पेद्दी के बारे में फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। तस्वीरों में देखिए राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो
भोपाल में गूंजेगी एआर रहमान की सुरमयी आवाज:फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा
By worldprime
On: मई 23, 2026 6:09 पूर्वाह्न
---Advertisement---