क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मणिपुर में 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या:कांगपोकपी जिले में वारदात के बाद दहशत-तनाव, गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 बंद किया

On: मई 13, 2026 2:09 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) के तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमला हथियारबंद अज्ञात लोगों ने घात लगाकर किया। हमले के बाद कांगपोकपी और आसपास के कुकी-जो बहुल इलाकों में तनाव फैल गया। वारदात से गुस्साए लोगों ने पत्थर लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया गया। NH-2 मणिपुर को नागालैंड और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के पूर्व महासचिव रेव. वी. सितल्होउ शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान रेव. वी. कैगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है। घायल हुए लोगों का इलाज जारी है। मणिपुर में चर्च नेता आध्यात्मिक मार्गदर्शन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए बातचीत, राहत कार्यों और आदिवासी ईसाई एकता की रक्षा करने में सक्रिय हैं। वारदात के बाद की तस्वीरें: TBA सम्मेलन से लौट रहे थे घायलों में रेव. एसएम हाओपु, रेव. हेकाई सिमटे, रेव. पाओथांग, लेलें (ड्राइवर) और गौमांग (ड्राइवर) शामिल हैं। ये सभी दो वाहनों में सवार होकर चुराचांदपुर जिले के लमका में आयोजित TBA सम्मेलन से लौट रहे थे। घात लगाकर अचानक फायरिंग की
बताया गया कि यह हमला कोतजिम और कोतलेन इलाकों के बीच उस समय हुआ, जब वे कांगपोकपी लौट रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग की। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (KSO), चुराचांदपुर जिला ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे से आपातकालीन अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया। संगठन ने इस हमले को निर्दोष TBA चर्च नेताओं की हत्या बताया है।
KSO ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था एजेंसियां सशस्त्र समूहों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने में विफल रही हैं। संगठन ने लोगों और संस्थाओं से बंद के दौरान सहयोग की अपील की है।
हालांकि, मेडिकल आपातकालीन सेवाएं, प्रेस और मीडिया, बिजली सेवाएं और धार्मिक कार्यक्रमों को इस बंद से छूट दी गई है। KIM ने हमले को कायराना बताया वहीं, कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे कुकी-जो चर्च नेताओं और आम नागरिकों पर कायराना और बर्बर हमला बताया है। KIM ने कहा कि रेव. वी. सितल्होउ हाल ही में कोहिमा में नागालैंड जॉइंट क्रिश्चियन फोरम (NJCF) के साथ शांति और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की पहल में शामिल हुए थे। संगठन के मुताबिक, निहत्थे चर्च नेताओं की हत्या शांति वार्ता और संवाद की कोशिशों पर सीधा हमला है। KIM ने भारत सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ———————— ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हो गई। ये सभी CM आवास की ओर मार्च करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म: बाहर होते ही छलका हरमनप्रीत का दर्द, बोलीं- बहुत कुछ बदलने की जरूरत है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव ठाकरे ने BJP को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया:कहा- 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द हो, वे विकास नहीं, स्वार्थ के लिए गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया: 2019 विश्व कप, 2022 टी-20 विश्व कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पोर्ट्स अपडेट्स: बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी नागरिक अरेस्ट:LoC से घुसपैठ कर अंदर आ गया था, जून में ऐसी तीसरी घटना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });