मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- रविवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश था। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां बवाल हो रहा है, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही हैं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए- मथुरा में बवाल की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, 10km हाईवे जाम:पथराव में पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा
By worldprime
On: मार्च 21, 2026 7:41 पूर्वाह्न
---Advertisement---