क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को प्री-अरेस्ट बेल:ED की चार्जशीट पर कोर्ट में पेश हुए; कहा- सरकार के इशारे पर काम करती है एजेंसी

On: मई 16, 2026 12:12 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर जमीन सौदा केस में प्री-अरेस्ट बेल (नियमित जमानत) दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए वाड्रा को समन किया था। जमानत देते समय कोर्ट ने कोई अतिरिक्त शर्त नहीं रखी है। सुनवाई के दौरान वाड्रा ने कहा कि ED सरकार के इशारे पर काम करती है और निष्पक्ष नहीं है। लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। वहीं, ED के वकील जोहेब हुसैन ने जांच की विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने अदालत को बताया कि एजेंसी अभी भी कुछ पहलुओं की जांच कर रही है और इसके लिए समय की जरूरत है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। 2018 में गुरुग्रम में 3.5 जमीन से जुड़ा मामला ED के मुताबिक, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओमकारेश्वर प्रॉपर्टीज से ₹7.5 करोड़ गुरुग्रम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। बाद में इसे डीएलएफ को ₹33 करोड़ में बेच दिया गया। एजेंसी का दावा है कि ये डील मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा थी। इसी को लेकर वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की गई। जुलाई 2025 में ED ने मामले में FIR की और चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा का भी नाम डाला। ED ने ब्रिटेन के संजय भंडारी से जुड़े केस में आरोपी बनाया इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जुलाई 2025 में को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की थी । यह मामला ब्रिटेन के आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ संदिग्ध लेनदेन से जुड़ा है। चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई थी। इस मामले में PMLA के तहत वाड्रा का बयान जुलाई में दर्ज किया गया था। ED का दावा है कि वाड्रा और भंडारी के बीच वित्तीय लेनदेन की कड़ियां मिली हैं, जिनमें विदेशी प्रॉपर्टी और फंड ट्रांसफर की जांच भी शामिल है। ED ने चार्जशीट में वाड्रा को 9वें नंबर का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले पर अदालत 6 दिसंबर को विचार करेगी। वाड्रा के खिलाफ यह मनी लॉन्ड्रिंग का दूसरा आरोपपत्र है। जुलाई में, ED ने हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। 2016 में लंदन भाग गया संजय भंडारी संजय भंडारी हथियार डीलर है। इनकम टैक्स विभाग ने भंडारी के खिलाफ 2015 के काला धन विरोधी कानून के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। 2016 में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद वह भारत से लंदन भाग गया। दिल्ली की एक अदालत ने 63 साल के संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम लैंड स्कैम, वाड्रा से 4 घंटे पूछताछ: बोले- कल हॉलिडे न होता तो अपना बर्थडे ED ऑफिस में ही सेलिब्रेट करता गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 17 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन 4 घंटे पूछताछ की। वाड्रा से 3 दिन करीब 15 घंटे तक पूछताछ हुई। ED ऑफिस से बाहर निकलने के बाद वाड्रा ने कहा- “देखिए, अगर कल पब्लिक हॉलिडे नहीं होता है, तो मेरा जो जन्मदिन है, वह मैं ईडी के ऑफिस में ही सेलिब्रेट कर रहा होता। भगवान का शुक्र है, गुड फ्राइडे है तो मैं अपना जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगा।” पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Women T20 WC: डैनी वायट की तूफानी पारी से जीता इंग्लैंड, गत विजेता न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिया और केतन ने गूगल पर ‘डेथ पॉइंट’ खोजा:लोहगढ़ किले पर पहले रिहर्सल की; पुलिस पूछताछ के जवाब भी तैयार किए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया:ईरान का कुवैत-बहरीन पर अटैक; होर्मुज में एक और जहाज पर हमला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, लेक्‍चरर की 829 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 3 हजार नौकरियां

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- बच्चे को कोचिंग में एडमिशन दिलाना है: पहले कोचिंग से पूछें ये 10 सवाल, हर माता-पिता के लिए अनिवार्य सुरक्षा चेकलिस्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड:अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });