क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे:अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे

On: मई 31, 2026 7:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। यह बैठक दोपहर 123 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर होनी थी, लेकिन 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को राज्यभर में प्रदर्शन होना है। सभी विधायक इसकी तैयारी में व्यस्त थे। जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्होंने पहले ही इसकी जानकार दे दी थी। दरअसल, शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। वहीं, सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। अभिषेक-कल्याण पर हमले की 2 तस्वीरें… 2 जून को ममता का धरना कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर एक दिन का सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे कथित अमानवीय हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ होगा। 20 मई की बैठक में भी 35 विधायक ही पहुंचे थे 20 मई को कोलकाता में विधानसभा परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास TMC के कुछ विधायकों ने पोस्ट-पोल हिंसा और हॉकर्स हटाने के अभियानों के खिलाफ धरना दिया था। विधानसभा चुनाव हार के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा संगठित विरोध प्रदर्शन था, लेकिन इसमें भी केवल 35 विधायक ही पहुंचे थे। 27 मई: पार्टी सांसद काकोली का पार्टी पदों से इस्तीफा बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा था कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है। इस्तीफे से पहले काकोली ने पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में हुई बैठक में शामिल हुई थीं। भाजपा नेता सौमित्र खान ने भी दावा किया था कि TMC के करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। अगर भाजपा चाहे तो अगले कुछ दिनों में TMC पूरी तरह खत्म हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… …………….. यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें: भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए हमले की 12 तस्वीरें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू:इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत-अमेरिका के बीच कल से 4 दिन की बातचीत:अंतरिम व्यापार समझौता फाइनल हो सकता है, इसमें भारत खरीदेगा ₹47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG BREAKING | हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, भिलाई का एक ही परिवार

सात्विक-चिराग ने पहली बार सिंगापुर ओपन जीता: इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया; आखिरी बार 2024 में कोई खिताब जीता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सात्विक-चिराग ने पहली बार सिंगापुर ओपन जीता: इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया; आखिरी बार 2024 में कोई खिताब जीता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नेपाली पीएम बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया:सिर्फ भारत ने हमारे इलाके नहीं कब्जाए, लिपुलेख पर ब्रिटेन मध्यस्थ बने

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });