पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं को पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी कंट्रोल करती है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन (EC) के लेटर पर लगी BJP की मुहर ने यह बात पूरी तरह से साबित कर दी है। बनर्जी ने उत्तरी बंगाल के बागडोगरा जाने से पहले एयरपोर्ट पर ये बात कही। वहीं, उत्तरी 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। उधर, आंध्र प्रदेश के वेल्लोर में श्रीनिवासुलु नाम के व्यक्ति को सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने ₹14.28 लाख नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये सामान एक ज्वेलरी शॉप का बताया गया। अधिकारियों ने इसे आयकर विभाग को सौंप दिया है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
ममता बोलीं-पर्दे के पीछे से संस्थाओं पर बीजेपी का कंट्रोल:बंगाल के घर से 22 बम बरामद; आंध्रा में ₹14 लाख कैश जब्त, एक गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 24, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---