क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

On: जून 22, 2026 5:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महाराष्ट्र के ठाणे में में रविवार तड़के बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चला रहा युवक घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसका इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस मृतकों में से एक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। जिसमें दुर्घटना से कुछ पल पहले BMW को 251 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है जो बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार हादसे की 2 तस्वीरें… टक्कर के कारण कार उछली, डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को तीनों ने बदलापुर (पश्चिम) में नेगी का जन्मदिन मनाया और फिर एक्सप्रेसवे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपये का एक बिल मिला है। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद कंक्रीट से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी। चश्मदीद बोले- जोरदार टक्कर की आवाज सुनी प्रत्यक्षदर्शियों में से एक ने बताया कि वह रात में टहल रहा था, तभी उसने शनिवार देर रात रात 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में हमारे पास से गुजरी। तीसरी बार में, हमने टक्कर की आवाज सुनी। जब हम मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था। ————————- ये खबर भी पढ़ें… वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी: पत्नी गिड़गिड़ाती रही दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारी की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई है। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Womens T20 World Cup: भारत की हार से निराश हैं कप्तान हरमनप्रीत, बोलीं- दुर्भाग्य से हम कुछ मौके नहीं भुना सके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान बोला-लेबनान में हमला रुका तभी अमेरिका से बातचीत करेंगे:स्विट्जरलैंड में पहले दौर की मीटिंग खत्म, 3 मुद्दों पर अभी भी पेंच फंसा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता: सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता: सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

250kmph की रफ्तार से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेघालय के मॉसिनराम में 24 घंटे में 530mm बारिश:इतनी जोधपुर-बीकानेर में 6 महीने में होती है; राजस्थान आज फिर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });