क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मिडिल-ईस्ट तनाव, ट्रैवल सेक्टर को रोज ₹5500 करोड़ का नुकसान:घरेलू ट्रैवल बढ़ने की उम्मीद, दुबई नहीं जा पा रहे तो कोच्चि-पुरी की पूछताछ 200% बढ़ी

On: मार्च 14, 2026 3:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
---Advertisement---

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 73,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान जैसे देशों के लिए पूछताछ कर रहे हैं। एयरलाइंस के किराया बढ़ाने के बाद भी बहुत सारे टूरिस्ट कोच्चि, पुरी, अंडमान जैसे घरेलू स्थानों को तरजीह दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में घरेलू स्थानों के लिए पूछताछ में करीब 200% की बढ़ोतरी देखी गई है। 2026 घरेलू पर्यटन के लिए अच्छा साबित हो सकता है दिल्ली स्थित ट्रैवल कंपनी टीमवन हॉलिडेज की प्रवक्ता अनीशा शर्मा के मुताबिक, ‘फिलहाल खाड़ी देशों की यात्रा के लिए लगभग 100% तक कैंसिलेशन देखने को मिल रहे हैं। यदि यह रुझान जारी रहता है तो 2026 भारत के घरेलू पर्यटन के लिए बेहद मजबूत साल साबित हो सकता है। यात्री देश के नजदीकी और विविध पर्यटन स्थलों को खोज रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्लेटफॉर्म पिकयोरट्रेल के सीईओ हरि गणपति के मुताबिक मिडिल-ईस्ट क्षेत्र की बुकिंग में 60% तक की गिरावट आई है। मेकमाईट्रिप के को-फाउंडर राजेश मागो कहते हैं- यदि संघर्ष लंबा चलता है, तो लोग घरेलू गंतव्यों या अप्रभावित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की ओर रुख कर सकते हैं।’ वहीं ईज माईट्रिप के फाउंडर निशांत पिट्टी का कहना है- ‘थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और जापान जैसे देशों के लिए बुकिंग में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। घरेलू पर्यटन लगातार मजबूत बना हुआ है।’ ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… मिडिल ईस्ट जाने वाले 10 हजार टूरिस्ट ने प्लान रोके, 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित मिडिल ईस्ट और यूरोप क्षेत्र में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव का असर अब मध्यप्रदेश के टूरिज्म सेक्टर पर दिखाई देने लगा है। दुबई और आसपास के देशों में जाने वाले यात्रियों की बुकिंग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। करीब 2 से 2.5 हजार यात्रियों ने पहले से फ्लाइट और पैकेज बुक करा लिए थे, जिनकी बुकिंग सीधे प्रभावित हुई है। जबकि करीब 7 से 8 हजार संभावित यात्रियों ने स्थिति को देखते हुए नई बुकिंग ही नहीं कराई या अपनी इंक्वायरी वापस ले ली। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का: श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का: श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एअर इंडिया ने शुरू की ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी:मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, चाय-कॉफी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी; चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ट्रायल शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एअर इंडिया ने शुरू की ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी:मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, चाय-कॉफी कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी; चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ट्रायल शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने G-7 में जेलेंस्की को नजरंदाज किया, VIDEO:सभी नेताओं से मिले, यूक्रेनी प्रेसिडेंट से हाथ भी नहीं मिलाया, व्हाइट हाउस में तकरार हुई थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने G-7 में जेलेंस्की को नजरअंदाज किया, VIDEO:सभी नेताओं से मिले, यूक्रेनी प्रेसिडेंट को देखकर मुड़ गए; व्हाइट हाउस में तकरार हुई थी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });