लग्जरी कार मेकर मिनी ने भारत में अपनी नई ‘कूपर S कन्वर्टिबल JCW पैक’ लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 61.50 लाख रुपए रखी गई है। कार कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU- पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में इंपोर्ट कर बेची जाएगी। इसकी लिमिटेड यूनिट्स ही भारत आएंगी। इस नए पैक में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव दिखेंगे, मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है और अब इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। यह उन लोगों के लिए एक खास ऑप्शन है, जो ओपन-टॉप ड्राइविंग के साथ स्पोर्टी लुक पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में यह मिनी की दूसरी कार है जिसे जॉन कूपर वर्क्स (JCW) पैक के साथ उतारा गया है। एक्सटीरियर: दो नए कलर के साथ 17-इंच अलॉय व्हील्स JCW पैक मिलने के बाद इस कन्वर्टिबल कार का लुक काफी एग्रेसिव हो गया है। कार में दो एक्सक्लूसिव पेंट शेड्स – ‘मिडनाइट ब्लैक’ और ‘लीजेंड ग्रे’ दिए गए हैं। लीजेंड ग्रे कलर में बोनट पर स्ट्राइप्स (पट्टियां) भी मिलती हैं। कार की फ्रंट ग्रिल, ओआरवीएम (ORVM), डोर हैंडल, व्हील आर्च और बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दी गई है। इसमें 17-इंच के नए JCW ब्लैक अलॉय व्हील्स और जेट ब्लैक फैब्रिक रूफ मिलती है। इंटीरियर और फीचर्स: स्पोर्टी सीट्स और हाई-टेक केबिन कार के केबिन को भी स्पोर्टी ल
मिनी कूपर S कन्वर्टिबल कार का स्पेशल एडिशन लॉन्च:237kmph की टॉप स्पीड और 16.82kmpl का माइलेज, कीमत ₹61.50 लाख
By worldprime
On: अप्रैल 28, 2026 11:25 अपराह्न
---Advertisement---