क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मेरी गलती पर पति सजा देगा, गांव के लोग क्यों:महिला बोली- मुझे छूने का हक किसने दिया; नालंदा गैंगरेप की कोशिश के वीडियो की कहानी

On: अप्रैल 2, 2026 5:29 पूर्वाह्न
Follow Us:
मेरी गलती पर पति सजा देगा, गांव के लोग क्यों:महिला बोली मुझे छूने का हक किसने दिया; नालंदा गैंगरेप की कोशिश के वीडियो की कहानी
---Advertisement---

‘अगर मैंने गलती की है तो मेरा पति है, मेरे सास-ससुर हैं, मेरा पूरा परिवार है, सजा देने का हक सिर्फ मेरे अपने लोगों को है। समाज और गांव के लोग मुझे सजा देने वाले कौन होते हैं। मैं कैसी हूं, मैंने जो भी किया, उसे मेरे पति देखेंगे, गांव के लोगों को कोई हक नहीं है कि मेरे साथ दरिंदगी करें। मुझे पूरे समाज में बेइज्जत करें।’ ये बातें नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की महिला ने कहीं। महिला के साथ क्या हुआ था? महिला आखिर किस बात को लेकर गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही है? महिला की ओर से पुलिस को क्या बताया गया है? पुलिस ने महिला की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला क्या है? नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला के साथ 26 मार्च की शाम को गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला को सेमी न्यूड कर गांव में उसकी परेड कराई गई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश का वीडियो भी बनाया। हालांकि, वारदात के दौरान गांव के कुछ लोगों की ओर से बीच बचाव भी किया। इसके बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। वहीं, महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश के बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला दो बच्चों की मां है। महिला का पति प्राइवेट जॉब के सिलसिले में बिहार से बाहर रहता है। महिला अपने बच्चों, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन महिला घर से राशन लाने के लिए निकली थी। महिला के मुताबिक, राशन लेकर वो लौट रही थी, तभी गांव के तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की कोशिश की। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले पर महिला ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों ने बुधवार को पीड़ित महिला से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान महिला मीडिया के सामने नहीं आई, लेकिन दरवाजे के पीछे खड़े होकर अपनी बातें बताई। महिला ने कहा कि गांव के लोगों को किसने हक दिया कि वो मुझे गलत तरीके से हाथ लगाएंगे। मैंने जो किया था, उसे मेरे परिवार तक पहुंचाना चाहिए था, जो परिवार को मंजूर होता, उसकी सजा मैं भुगत लेती, मेरे साथ गलत हरकत कर वीडियो बनाना कहां का न्याय है? मेरे साथ जिसने भी गलत किया है, उनका चेहरा वीडियो में दिख रहा है, पुलिस उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। महिला बोली- पुलिस कार्रवाई कर रही है मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने प्रशासन को बता दिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन मुझे मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। अगर कोई मुझे इस मामले में दोषी मान रहा है, तो ठीक है, मैं दोषी हूं। पुलिस को जो कार्रवाई करनी होगी, करेगी। अब जानिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में क्या है? 42 सेकेंड के वीडियो को आरोपियों ने 3 क्लिप में बांटा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला और एक अन्य शख्स एक मकान की खिड़की से नीचे कूद रहे हैं। खिड़की के पास गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। महिला और शख्स जैसे ही खिड़की से कूदकर बाहर आते हैं, गांव के लोग दोनों को पकड़ लेते हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि गांव के लोग पकड़े गए शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे गालियां दी जा रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा कि महिला को तीन लोग पकड़े हुए हैं, जिनकी पहचान अशोक यादव, रविकांत और मुन्ना पांडे के रूप की गई है। महिला की ओर से अशोक यादव और रविकांत को आरोपी बनाया गया है। महिला का कहना है कि भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में मुन्ना पांडे ने मेरी मदद की थी, वो आरोपियों में शामिल नहीं है। गांव के लोगों मुताबिक, आरोपी अशोक यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जबकि रविकांत पढ़ाई करता है। तीसरे वीडियो में दिख रहा है कि महिला को गांव के कुछ लड़कों ने गलत तरीके से पकड़ा है। आरोपी महिला को घसीटते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान महिला आरोपियों से बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़के उसके साथ लगातार बदतमीजी करते हैं और गालियां देते दिख रहे हैं। आरोपियों के आगे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिससे आरोपी वीडियो बनाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को गांव में कुछ दूर तक घुमाया, उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही है, जिनके पास महिला लिपटकर खुद को बचा रही है। महिला ने क्यों कहा- गलती की है तो पति सजा देगा वायरल वीडियो में महिला एक युवक के साथ निकलते दिख रही है। इस संबंध में जब गांव के लोगों से दैनिक भास्कर ने बातचीत की, तो गांव के लोगों ने प्रेम प्रसंग की बात बताई। गांव के लोगों ने बताया कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में सभी को इसकी जानकारी है। स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि पूरा टोला इस संबंध से वाकिफ था। 10 मार्च को भी रजरप्पा में दोनों को पकड़ा गया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। आरोपी रविकांत की मां ने क्या कहा आरोपी रविकांत कुमार की मां देवंती देवी ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा बेटा शाम के समय अपनी जींस ठीक करवाने (कटाने) गया था। इसी दौरान अचानक शोर मचा कि एक लड़का और लड़की किसी कमरे में बंद हैं। कुछ युवकों ने कमरे का ताला लगा दिया था और हंगामा शुरू कर दिया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय युवक जुट गए, जिसमें रविकांत भी शामिल था। भीड़ ने लड़के-लड़की को बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट शुरू की। इस दौरान रविकांत ने लड़की को बचाने की कोशिश की। असली दोषियों को छोड़कर मेरे बेटे का नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे बेटे की उम्र 18 साल है और वो पढ़ाई कर रहा है। वह केवल भीड़ का हिस्सा बनकर खड़ा था और अपने मोहल्ले की साख बचाने की कोशिश कर रहा था। प्रशासन मामले की गहनता से जांच करे, लेकिन निर्दोष को दंडित न किया जाए। ‘महिला अपना मोबाइल ठीक कराने मेरे बेटे के दुकान पहुंची थी’ पीड़ित महिला के प्रेमी घनश्याम साव की मां प्रमिला देवी ने बताया कि गांव की महिला अपना खराब मोबाइल ठीक कराने के लिए पहुंची थी। दुकान बंद होने की वजह से वो दलान के पास चली गई। इसी दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रेम प्रसंग की बात अफवाह है। मेरे बेटे और महिला के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। मोबाइल मरम्मत के पैसे के लेनदेन को लेकर महिला उनके बेटे के पास आई थी, जिसे कुछ लोगों की ओर से गलत तरीके से पेश किया। ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे डरकर वह गांव छोड़कर झारखंड चला गया है। पुलिस एक्शन पर क्या कहते हैं गांववाले वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल मतलू महतो की बेटी ने कहा कि मेरे पिता की उम्र 48 साल है। वीडियो में मेरे पिता कहीं भी नहीं दिख रहे हैं, इसके बावजूद महिला ने मेरे पिता को आरोपी बना दिया है। मेरे पिता ने सिर्फ पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मतलू महतो की बेटी ने बताया कि महिला के साथ गलत होता देख पुलिस को फोन किया। लेकिन पुलिस ने उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो में मेरे पिता कहीं नहीं दिख रहे हैं। क्या पुलिस को सूचना देना अपराध है? दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और निर्दोष को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। गांव की दूसरी महिला उर्मिला देवी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग घटनास्थल पर तमाशबीन थे या जिन्होंने मदद की, पुलिस उन्हें ही पकड़ रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 8 गिरफ्तार बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर दो मुख्य अभियुक्तों अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद मंगलवार यानी 31 मार्च की रात छापेमारी कर 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें रंजन, सचिन, दशरथ, शैलेश, डोमन और सोनू शामिल है। एसपी बोले- कड़ी धाराओं के साथ स्पीडी ट्रायल की तैयारी एसपी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (मर्यादा भंग करना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 76 (निर्वस्त्र करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। अब इसमें आईटी एक्ट की धाराएं और बीएनएस की धारा 70 को भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय से स्पीडी ट्रायल का अनुरोध करेगी, ताकि दोषियों को आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर के 219, कॉमर्स में 58 पद रहे खाली:मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए कैंडिडेट्स; rpsc ने 2202 पदों पर निकाली थी भर्ती

पॉलिटिकल-साइंस लेक्चरर के 219, कॉमर्स में 58 पद रहे खाली:मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए कैंडिडेट्स; RPSC ने 2202 पदों पर निकाली थी भर्ती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: क्या पंत का भी होगा राहुल जैसा हाल? हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ के बीच बातचीत का वीडियो आया सामने

hanuman jayanti 2026: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग और सबकुछ..

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग और सबकुछ..

कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का किराया घटाया:2 से 4 हजार में मिल रहे pg, कोचिंग संस्थान दे रहे 50% तक स्कॉलरशिप

कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का किराया घटाया:2 से 4 हजार में मिल रहे PG, कोचिंग संस्थान दे रहे 50% तक स्कॉलरशिप

वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत

वर्ल्ड अपडेट्स:इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत

वर्ल्ड अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंच गए राष्ट्रपति ट्रम्प: कहा-दुनिया में जन्म के आधार पर नागरिकता देने वाले हम एकमात्र बेवकूफ

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });