क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग और सबकुछ..

On: अप्रैल 2, 2026 8:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
hanuman jayanti 2026: हनुमान जयंती आज, जानें बजरंगबली की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग और सबकुछ..
---Advertisement---

Hanuman Jayanti 2026: आज 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व को हनुमान जन्मोत्सव और प्रकट्य दिवस भी कहा जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती पर ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे पूजा का महत्व और बढ़ गया है।

 

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने पर पवनपुत्र हनुमान प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं।

 

हनुमान जयंती 2026 पूजा मुहूर्त (Hanuman Jayanti Muhurat)

 

चैत्र पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 1 अप्रैल सुबह 7:06 बजे

तिथि समापन: 2 अप्रैल सुबह 7:41 बजे

पूजा मुहूर्त: सुबह 06:10 से 07:44 बजे, दोपहर 10:51 से 01:59 बजे, शाम 06:39 से 09:32 बजे तक

ध्रुव योग: प्रातः से दोपहर 02:20 बजे तक

हस्त नक्षत्र: प्रातः से शाम 05:38 बजे तक

 

हनुमान मंत्र (Hanuman Mantra)

 

1. ॐ हं हनुमते नम:

2. अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।

सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥”

3. मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥”

4. ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

 

हनुमान जयंती पूजन सामग्री लिस्ट

 

  1. हनुमान जयंती पूजन सामग्री लिस्ट
  2. हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर
  3. जनेऊ, लाल लंगोट और नए वस्त्र
  4. चरण पादुका या खड़ाऊं
  5. लाल फूल, लाल चंदन, रोली, सिंदूर
  6. अक्षत्, माला, मौसमी फल, चमेली का तेल
  7. गाय का घी, दीपक, पान का बीड़ा
  8. इलायची, लौंग, धूप, अगरबत्ती, कपूर
  9. बेसन के लड्डू, बूंदी या बूंदी के लड्डू
  10. हनुमान जी का ध्वज, शंख, घंटी
  11. हनुमान चालीसा और आरती की पुस्तिका
  12. कंबल या कुश का आसन

 

हनुमान जी के भोग

 

हनुमान जी को चना और गुड़, खीर, जलेबी, पान की बीड़ा, केला, बेसन के लड्डू आदि का भोग लगाना चाहिए.

 

हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)

 

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। सबसे पहले भगवान श्रीराम की पूजा करें, इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक कर उन्हें वस्त्र, जनेऊ, चंदन, अक्षत, फूल और सिंदूर अर्पित करें।

 

चमेली के तेल और सिंदूर से चोला चढ़ाएं और लड्डू, गुड़, काला चना, पान आदि का भोग लगाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर आरती करें।

 

हनुमान जयंती व्रत का पारण समय

 

3 अप्रैल, दिन गुरुवार को सुबह 06:09 ए एम के बाद हनुमान जयंती व्रत का पारण कर सकते हैं. सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करते हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी बोट पलटी:32 भारतीय सवार थे, 18 का रेस्क्यू, 14 की तलाश जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ओडिशा में ATM को थार से बांधकर उखाड़ा, VIDEO:घसीटने लगे तो रस्सी टूटी, 3 चोर मिलकर मशीन नहीं उठा पाए; बिना कैश निकाले छोड़कर भागे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्विगी इंस्टामार्ट को FSSAI के 9 नोटिस:खराब और एक्सपायर्ड खाना डिलीवरी करने की शिकायतें, बच्चे के फूड प्रोडक्ट को लेकर भी मामला सामने आया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गूगल एआई:आपका डेटा इस्तेमाल कर रहा गूगल; प्राइवेसी सुरक्षित रखने तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });