क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी-एमपी में आंधी से 500 पेड़ उखड़े:हरियाणा में क्रेन पलटी, 3 मौतें; राजस्थान में ओले गिरे, आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

On: जून 5, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से तूफान आया। करीब 80 से ज्यादा पेड़ गिर गए। यूपी के 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में तेज हवाओं में 503 पेड़ उखड़ गए। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। राजस्थान के जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। श्रीगंगानगर में ओले गिरे। दिल्ली-एनसीआर में भी खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… तीन दिन की देरी से केरलम में मानसून की दस्तक हुई मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही चार महीने (जून से सितंबर) के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिन में कर्नाटक व तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: राज्यों में मौसम का हाल… 1. मध्यप्रदेश: भोपाल में आंधी-बारिश से 23 पेड़ गिरे, 45 जिलों में आज भी अलर्ट मध्यप्रदेश में प्री मानसून के चलते पिछले दो दिन से प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में गुरुवार शाम करीब 70kmph की रफ्तार के साथ आंधी चली और बारिश हुई। करीब 80 पेड़ गिर गए। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत करीब 216 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 240. राजस्थान: जयपुर में रातभर बारिश, भरतपुर में आंधी से एक की मौत; आज 250 जिलों में अलर्ट राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की शुरुआत हो गई। जयपुर में गुरुवार रात रुक-रुककर बारिश होती रही। भरतपुर में आंधी के कारण एक घर की दीवार ढह गई। एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के 216 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 240. उत्तरप्रदेश: लखनऊ-आगरा समेत 250 शहरों में बारिश, 33 जिलों में अलर्ट आज यूपी के 23 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इनमें से 26 जिलों में ऑरेंज और 27 में यलो अलर्ट है। लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में शुक्रवार सुबह से बारिश हुई। मानसून 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यह 22 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी बिहार के पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 63 से 42 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया सहित 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हरियाणा: 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी हरियाणा के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 2 से 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 6. उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत शामिल हैं। देहरादून में चलती गाड़ियों पर पेड़ गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती: लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली अग्निकांड, एक-दूसरे की बाहों में मिले कपल के शव:IVF के लिए रुके थे; 21 मौतें, लाइबेरियाई महिला की पहचान हुई, पति अस्पताल में भर्ती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इजराइल बोला- पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भरोसा नहीं:वहां हमास नेता बहुत दौरे कर रहे; ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो पलटवार करेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत के साथ जल्द ट्रेड डील होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });