क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 8 जिंदा जले, ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो में आग लगी

On: अप्रैल 22, 2026 9:44 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहा ट्रक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने पहले स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, फिर एक ट्रक से जा टकराया। कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई। इस दौरान पीछ से आ रही बोलेरो ट्रक में जा घुसी। हादसे में बोलेरो में आग लग गई। इसमें सवार 8 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा स्विफ्ट कार चालक, ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मैहर धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। हादसे की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात साढ़े 9 बजे बड़का मोड़ से एक ट्रक चना लादकर जा रहा था। अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसी बीच एक बोलेरो भी ढलान से नीचे उतर रही थी। तभी बेकाबू ट्रक ने पहले एक कार और फिर एक ट्रक को टक्कर मारी। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तेजी से बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन, तेज आग के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीओ लालगंज अमर बहादुर और लालगंज और हलिया थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने हादसे पर दुख जताया ——————- यह खबर भी पढ़ें… ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा, पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला; पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई पहलगाम आतंकी हमला आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल को हुआ था। आतंकियों ने नाम और मजहब पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी। कानपुर के रहने वाले 30 साल के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐशान्या के सामने सिर में गोली मारी गई। दो महीने पहले ही शुभम-ऐशान्या की शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Women T20 WC: डैनी वायट की तूफानी पारी से जीता इंग्लैंड, गत विजेता न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रांची के सार्थक सिद्धांत ने बनाया पोर्टल:सार्वजनिक किया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद का डेटा; CBSE के मार्किंग सिस्टम पर उठाए थे सवाल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिया-चेतन ने गूगल पर डेथ पॉइंट खोजा:लोहगढ़ किले पर केतन को मारने की रिहर्सल की, पुलिस के सवालों के जवाब भी सर्च किए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिया और केतन ने गूगल पर ‘डेथ पॉइंट’ खोजा:लोहगढ़ किले पर पहले रिहर्सल की; पुलिस पूछताछ के जवाब भी तैयार किए थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया:ईरान का कुवैत-बहरीन पर अटैक; होर्मुज में एक और जहाज पर हमला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, लेक्‍चरर की 829 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 3 हजार नौकरियां

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });