क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे:नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

On: जून 5, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हुई। एमपी के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश और ओले गिरे। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं झारखंड के पाकुड़ में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कई शहरों में बारिश हुई। जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। यूपी के 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में 93kmph की रफ्तार से तेज हवाओं में 400 पेड़ उखड़ गए। दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी चली। खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। हिमाचल के शिमला में तेज बारिश और ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… तीन दिन की देरी से केरलम में मानसून की दस्तक हुई मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के सभी मानक पूरे होने के बाद इसकी आमद की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही चार महीने (जून से सितंबर) के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मानसून की उत्तरी सीमा का पश्चिमी सिरा मंगलौर और पूर्वी सिरा थूथुकुडी से गुजर रहा था। यानी मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिन में कर्नाटक व तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली अग्निकांड, एक-दूसरे की बाहों में मिले कपल के शव:IVF के लिए रुके थे; 21 मौतें, लाइबेरियाई महिला की पहचान हुई, पति अस्पताल में भर्ती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इजराइल बोला- पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भरोसा नहीं:वहां हमास नेता बहुत दौरे कर रहे; ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो पलटवार करेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत के साथ जल्द ट्रेड डील होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर:₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });