क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी समेत 9 राज्यों में बारिश:बिहार में ओले गिरे, बिजली गिरने से 2 की मौत; राजस्थान के जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव

On: मई 7, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गोदाम में रखा 503 क्विंटल गेहूं भीग गया। राज्य में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में पटना के इलाकों में ओले भी गिरे। यहां दोपहर में ही अंधेरा छा गया। पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल 7 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 8 मई: असम, मेघालय और अरुणाचल में बिजली गिरने और कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 9 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है। देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });