उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पीएससी-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 2719 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब ये छात्र इंटरव्यू देंगे। कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 की भर्ती होगी। बता दें कि मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए लखनऊ और प्रयागराज में सेंटर बनाए गए थे। PCS 2024 प्री के लिए कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,43,111 अभ्यर्थी पहले सत्र में, जबकि 2,41,359 अभ्यर्थी दूसरे सत्र में शामिल हुए थे। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पीसीएस 2024 के लिए कुल 947 पद भरे जाएंगे। इसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है। इन पदों का परिणाम अंतिम चरण परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। 60 रिक्तियों को छोड़कर 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होना है। इंटरव्यू के लिए अलग से सूचना दी जाएगी। यह जानकारी यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने दी है। हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इनसे जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का र
यूपी PCS 2024 मेंस का रिजल्ट घोषित:2719 अभ्यर्थी हुए पास, अब इंटरव्यू देंगे; कुल पद 947 हैं
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 10:16 अपराह्न
---Advertisement---



