फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ से बाहर कर दिया है। इसके बाद फिल्म को अस्थायी रूप से होल्ड पर रख दिया गया और अब नए एक्टर की तलाश जारी है। इसी बीच फरहान अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पर ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर के लिए ‘डॉन 3’ की कास्टिंग बेहद अहम है। वह पूरी तरह सुनिश्चित होना चाहते हैं कि इस भूमिका के लिए सही एक्टर ही चुना जाए, इसी वजह से यह प्रक्रिया लंबी चल रही है। इसी कारण फरहान फिलहाल ‘जी ले जरा’ पर फोकस कर रहे हैं। यह फिल्म उनके लिए हमेशा से खास रही है। बताया जा रहा है कि वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा जोनास से फिर से संपर्क कर रहे हैं, ताकि प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सके। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और उसे लॉक भी कर दिया गया है, लेकिन तीनों एक्ट्रेसेस की शूटिंग डेट्स का मेल न बैठ पाने की वजह से देरी हो रही है। जैसे ही तीनों की डेट्स फाइनल होती हैं, फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। हालांकि, फरहान अख्तर इस चुनौती का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं और तीनों एक्ट्रेसेस के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि शूटिंग के लिए कोई शेयर समय तय किया जा सके। बता दें, पहले खबरें थीं कि रणवीर स
रणवीर के बाहर होने के बाद ‘डॉन 3’ होल्ड पर:फरहान अख्तर ने अगली फिल्म पर बढ़ाया फोकस, कटरीना-प्रियंका और आलिया से बातचीत जारी
By worldprime
On: जनवरी 29, 2026 3:49 अपराह्न
---Advertisement---











