चेक बाउंस में तिहाड़ जेल गए एक्टर राजपाल यादव का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि राजपाल की मदद के लिए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव समेत कई हस्तियां सामने आई हैं। हालांकि राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने इन खबरों का खंडन किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में श्रीपाल ने दावा किया- अब तक राजपाल की किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। किसी ने फोन करके परिवार से संपर्क भी नहीं किया है। उन्होंने गुस्से में कहा- मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है, किसी से भीख नहीं मांग रहा है। जहां तक सोनू सूद ने मदद के लिए कहा है तो भरोसा है कि वो मदद करेंगे। राजपाल यादव मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। यहां उनका कुंडरा गांव में आलीशान घर है। एक साल पहले ही उनके पिता नौरंग लाल का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद वे जनवरी 2025 में पिता के अंतिम संस्कार के लिए शाहजहांपुर आए थे। राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप रही और समय पर कंपनी को भुगतान नहीं कर सके। कंपनी ने 2018 में केस कर दिया। इसी मामले में राजपाल यादव को जेल हुई है। अब हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया है। अब पढ़िए श्रीपाल यादव से खास ?
राजपाल के भाई ने मदद के दावों को नकारा:शाहजहांपुर में बोले- किसी ने आर्थिक मदद नहीं की, खाते में 1 रुपया नहीं आया
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 7:34 पूर्वाह्न
---Advertisement---











