भिलाई : छत्तीसगढ़ में राजभर समाज को एकजुट करने के लिए व्यापक मुहीम छेड़ी गई है। भिलाई में आयोजित एक समारोह में बड़ी तादाद में राजभर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आर.एस.एस.छ.ग. प्रांत के वरिष्ठ स्वयंसेवक शिरीष अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर युवा पत्रकार रंजना राज ने समाज में फैली कुरीतियों से समुदाय को सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने समाज बंधुओं से दहेज़ प्रथा पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा, कि आज भी कई लड़कियां सिर्फ इसलिए समय पर शादी से वंचित हो रही है, क्योंकि उनके माता-पिता के पास मोटा दहेज़ देने की हैसियत नहीं है। रंजना राजभर ने समाज को आगाह करते हुए कहा, कि आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से उनका समाज दहेज़ प्रथा के कुप्रभाव से ग्रसित है,उन्होंने समाज के वरिष्ठजनो से फ़ौरन हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। पत्रकार रंजना राजभर ने कहा, कि शिक्षा में बढ़ौतरी के साथ-साथ आधुनिक संचार साधनों पर सामाजिक स्तर पर भी ज़ोर दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होंने कहा, कि टेक्नोलॉजी और उच्च शिक्षा अध्ययन की दिशा में राजभर समाज के कई लोगों ने उपलब्धि हासिल की है, ख़ासतौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में राजभर समाज ने काफ़ी प्रगति की है,लेकिन छत्तीसगढ़ में सामाजिक क्रांति के अभाव से हमा?
राजभर समाज की इस बेटी ने दहेज़ प्रथा के खिलाफ फूंका बिगुल,देखें वीडियो …
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 1:31 अपराह्न
---Advertisement---











