NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए में पेपर खरीदकर आगे बेचा गया। SOG से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 1 हजार से अधिक कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। भास्कर टीम दोनों जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर जमवारामगढ़ में आरोपियों के घर पहुंची। आरोपी भाई यहां करीब 2 हजार वर्ग गज में बने फार्महाउस में रहते हैं। एक आरोपी की पत्नी ने बताया किया कि उनके परिवार से 4 बच्चों का NEET में सिलेक्शन हो चुका है। इसके बाद उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अलॉट हुए थे। मांगीलाल के बेटे ने भी इस बार लीक पेपर को पढ़कर नीट-2026 का एग्जाम दिया था। पुलिस थाने के पास मास्टरमाइंड का फार्महाउस नीट पेपर लीक होने की सूचना पर राजस्थान SOG ने 9 मई को मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल को पकड़ा था। इनका घर जमवारामगढ़ में पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर है। भास्कर टीम जब घर पहुंची तो मालूम चला कि करीब 2 हजार गज में फार्महाउस बना रखा है। घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। एक भाई दिनेश राजनीति में एक्टिव है। उसके सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं के साथ फोटो मिले हैं। जिसमें वर्तमान वर्तमान में सरकार के दो मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायकों के साथ फोटो भी हैं। परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयारी कर रहे, पत्नी बोली- चार का सिलेक्
राजस्थान-NEET का लीक पेपर हजार से ज्यादा स्टूडेंट को मिला:आरोपी मास्टरमाइंड भाइयों के पास लग्जरी कारें-फार्महाउस, एक सक्रिय नेता
By worldprime
On: मई 14, 2026 6:14 पूर्वाह्न
---Advertisement---