क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजा रघुवंशी हत्याकांड के 4 आरोपियों की बेल खारिज:सोनम की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती; मेघालय सरकार बोली- पुलिस जांच में गलती नहीं

On: मई 8, 2026 12:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। वहीं मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में 12 मई को सुनवाई होगी। राज कुशवाह समेत 4 आरोपियों को राहत नहीं शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया। राज के अलावा इस मामले में आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने निरस्त कर दीं। हालांकि कोर्ट ने किन आधारों पर याचिकाएं खारिज कीं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आदेश जारी हो चुका है, लेकिन कॉपी मिलना बाकी है। सोनम की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती का सामना कर रही है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बेल निरस्त करने की मांग की है। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को देखते हुए जमानत रद्द की जानी चाहिए। डिप्टी CM बोले- जांच में कोई चूक नहीं पुलिस जांच पर उठ रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि जांच एजेंसियों और एसआईटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्षम और सुसज्जित है तथा जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग स्तर पर फैसले होते रहते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। ————— ये खबर भी देखें… हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम को जमानत इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। पढ़ें पूरी खबर… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… राजा मर्डर- सोनम बोली- मर्डर प्लान राज ने बनाया इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाह के बीच पुलिस शिकंजे में आने के बाद दरार आनी शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे को राजा की हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। मेघालय के ईस्टर्न रेंज के DIG डेविस एनआर मारक ने कहा- दोनों में से कौन मास्टरमाइंड है? इसका खुलासा तब होगा, जब उनका आमना-सामना कराया जाएगा। अभी उनसे अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विश्वकप के हीरो, आईपीएल में भी चला बल्ला: फिर अचानक क्या हो गया सैमसन को, दूसरे टी20 में वैभव को मिलेगा मौका?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; 3 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गए, 1 लापता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, अभिषेक और श्रेयस ने लगाए अर्धशतक; सैमसन फिर फ्लॉप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की कुर्सी जाएगी:संसदीय समिति प्रावधान हटाने के पक्ष में नहीं; मानसून सत्र में बिल दोबारा आ सकता है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: डेढ़ घंटे तक तालाब में पड़ा रहा युवक, मृत समझ बाहर निकाला तो उठकर बैठ गया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Tehsildar Transfer: बड़ी संख्या में तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });