प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग कर रहे एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद सामने आई रिपोर्ट्स पर फिल्म की टीम ने रिएक्शन दिया। टीम ने सेट पर कीड़े के काटने की घटना की जानकारी न होने की बात कही। यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें राजेश की तबीयत बिगड़ने की वजह कीड़े के काटने को बताया गया था। हाल ही में राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पहले हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी तबीयत फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर किसी कीड़े के काटने से बिगड़ी। एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने भी अपने एक बयान में कीड़े के काटने का जिक्र किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी। फिल्म ‘फौजी’ की टीम ने खबरों पर दी सफाई साउथ फिल्मों से जुड़े पोर्टल गुलटी के अनुसार, ‘फौजी’ की टीम ने कहा कि उन्हें सेट पर ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। टीम का कहना है कि राजेश शर्मा इन खबरों के सामने आने से करीब एक सप्ताह पहले अपना शूट पूरा कर घर लौट चुके थे। उस दौरान प्रोडक्शन टीम को किसी मेडिकल इमरजेंसी की औपचारिक जानकारी नहीं मिली थी। टीम ने यह भी कहा कि रिपोर्ट्स सामने आने के बाद उन्होंने राजेश शर्मा के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन
राजेश शर्मा की हेल्थ पर ‘फौजी’ की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता
By worldprime
On: जुलाई 10, 2026 11:20 पूर्वाह्न
---Advertisement---