क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे:कांग्रेस के 8 MLA बेंगलुरु में रुके; राज्य की 4 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग

On: मार्च 15, 2026 5:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
राज्यसभा चुनाव भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे:कांग्रेस के 8 mla बेंगलुरु में रुके; राज्य की 4 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग
---Advertisement---

ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने आठ विधायकों को बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट भेजा था। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट के भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव 16 मार्च को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी। BJP बोली- पारादीप में वोटिंग ट्रेनिंग देंगे खाद्य आपूर्ति मंत्री केसी पात्रा और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि 33 मार्च के राज्यसभा चुनाव में भाजपा को चार में से तीन सीटें जीतने का भरोसा है और वोट अमान्य न हों, इसके लिए विधायकों को पारादीप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा ने डिप्टी चीफ व्हिप पीके देब को मतदान के लिए अधिकृत एजेंट बनाया है। वहीं ओडिशा विधानसभा में शनिवार को मॉक ड्रिल भी हुई, क्योंकि 147 सदस्यीय सदन में 84 विधायक पहली बार चुने गए हैं, इसलिए प्रशिक्षण जरूरी माना गया। BJP-BJD ने कैंडिडेट्स घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंच जाएं। बीजेडी ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया बीजेडी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। उन्होंने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पटनायक ने इससे पहले पार्टी विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उन्हें 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा था। कांग्रेस ने हरियाणा में विधायकों लंच पर बुलाकर हिमाचल भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को लंच पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े साथ लाने कहा गया। इसके बाद शाम को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेज दिया गया। वहीं ओडिशा कांग्रेस के 8 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। जो दक्षिण बेंगलुरु के वंडरला रिजॉर्ट में ठहरे हैं। 4 विधायक विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर में ही मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें… कांग्रेस का अपने विधायक से संपर्क टूटा मोहना से कांग्रेस विधायक दशरथी गोमांगो से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बीजेडी समर्थित उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को समर्थन देने के पार्टी फैसले पर नाराजगी जताई। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने बदली रणनीति, CLP में विनेश फोगाट सहित 5 MLA नहीं पहुंचे हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग से डरी कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी ने अब विधायकों की शिफ्टिंग की 3 दिन टाल दी है। इस फैसले के लिए 13 मार्च को फिर डिनर पार्टी दी गई है, इसमें तय होगा कि विधायकों को शिफ्ट किया जाए या नहीं। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ओडिशा में 44.6°C तापमान, दोपहर में जनगणना प्रक्रिया पर रोक:यूपी में सड़कों पर वाटर स्प्रे; दिल्ली के स्कूलों में पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंडियन आर्मी को मिलेंगे TRAWL टैंक कवच:भारत ने तंजानिया को 2 टन लाइफ सपोर्ट मेडिसिन भेजीं, 23 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव के सबसे तेज 500 आईपीएल रन: जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पैरेंटिंग – मैं सिंगल मदर हूँ: पति मारता था, इसलिए छोड़ दिया, अब बेटा अपने पापा के बारे में सवाल पूछता है, उसे कैसे समझाऊं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सत्यजीत रे की 34वीं डेथ एनिवर्सरी:सरकार से लोन लेकर बनाई पहली फिल्म; नेहरू की डॉक्यूमेंट्री बनाने से इनकार, मृत्यु शैया पर दी ऑस्कर स्पीच

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- तोते को बचाने के लिए बुलाई फायर ब्रिगेड:ट्रैफिक पुलिस की जैकेट में लगा पंखा; मां को शरण दी, पिता-बेटे को देश से निकाला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });