रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरी प्रणाली पर आए दिन सवाल उठ रहे है| शहर के एचडीएफसी बैंक के सामने लूट कांड,आरोपियों को मिला थाने से बेल के लाभ का मामला इन दिनों सुर्ख़ियों में है |चाकूबाजी और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बावजूद जमानती धाराओं में FIR दर्ज करने के मामले में देवेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई कटघरे में बताई जाती है ? गंभीर वारदात में हल्की धाराओं में दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर कमिश्नरी की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है | लूटपाट के आरोपियों को थाने से जमानत का अब एक वीडियो सामने आया है|सोशल मीडिया में वायरल इस CCTV फुटेज में साफ़-साफ़ नजर आ रहा है,कि एक बाइक सवार युवक पर अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया|पीड़ित युवक से बैग छीनने के लिए आरोपियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी | वे पीड़ित के साथ मारपीट करने से भी नहीं चूके थे | यह भी पढ़े : किसानों की मदद बनी “गुनाह” ? यूरिया वितरण की झूठी जानकारी ? बगैर जाँच-पड़ताल कलेक्टर ने दो कृषि अधिकारियों को किया निलंबित,जांच टीम और किसान हैरान…! रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित HDFC बैंक के सामने अंजाम दी गई,CCTV में कैद यह घटना 2 मई 2026 की बताई जाती है |हालांकि,न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता| यह भी बताया जाता है,कि चाकू मारकर लूटपाट की वारदात के दौरान पीड़ित युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया थ
रायपुर कमिश्नरी सिस्टम पर सवाल ! गंभीर वारदात, हल्की धाराएं,नरमी क्यों ? लूटपाट के आरोपियों को थाने से जमानत, CCTV फुटेज अब आया सामने…
By worldprime
On: जून 4, 2026 7:55 अपराह्न
---Advertisement---