रायपुर : सरपंच महोदयों पर रायपुर के कलेक्टर ने अचानक स्ट्राइक कर दिया है | नतीजतन,गांव की सरकार पर हड़कंप मच गया है | दरअसल,बीते वर्षों में ग्राम विकास की राशि पर हाथ साफ़ करने वाले सरपंचों और पूर्व सरपंचों पर कलेक्टर गौरव सिंह ने अपना शिकंजा कस दिया है | उनकी मुहिम की पहली स्ट्राइक में उन पूर्व सरपंचों पर गाज गिरी है,जिन्होंने सरकारी रक़म पर हाथ साफ़ किया था | उनकी इस हरकत को गबन के अपराध के दायरे में लेते हुए कलेक्टर ने “जेल भेजने” की चेतावनी जारी की है | कहा जा रहा है,कि अगले कुछ घंटों के भीतर ऐसे पूर्व सरपंच पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे,जिन्होंने गांव की विकास योजनाओं के मद में आबंटित रकम को अपने जेब में रख लिया था | ऐसी शिकायतों के बाद जाँच पड़ताल में रायपुर से सटे अभनपुर के लगभग दर्जन भर पूर्व सरपंच “जेल की दहलीज़” पर खड़े है | उनके ऊपर गिरफ़्तारी की तलवार लटक गई है | दरअसल, इन सरपंचों की राजनैतिक पकड़ उस समय समाप्त हो गई जब कलेक्टर गौरव सिंह ने स्वयं शिकायतों की पड़ताल कर आय-व्यय और अन्य ब्यौरे का बारीकी से अध्ययन किया | जेल की कगार पर खड़े ऐसे पूर्व सरपंचों को बकायदा नोटिस जारी कर कलेक्टर ने फ़ौरन गबन की राशि जमा करने के निर्देश दिए थे | यह भी पढ़े : राष्ट्रीय परिदृश्य में छाया जगदलपुर,चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ अमित शाह की मैराथन बैठक,देखें तस्वीरें …
रायपुर में कलेक्टर की स्ट्राइक,करोड़ों का गबन,जेल जाएंगे पूर्व सरपंच,चेतावनी जारी होने के बाद गांव-गांव में हड़कंप…
By worldprime
On: मई 19, 2026 4:04 अपराह्न
---Advertisement---