क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राहुल गांधी का पीए बताकर उत्तराखंड की महिला से ठगी:टिकट दिलाने का आश्वासन देकर भरोसे में लिया, प्रदेश के बड़े नेताओं की सुनाई आवाज

On: मई 4, 2026 4:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देहरादून में ठग ने राहुल गांधी का पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा देकर महिला को झांसे में लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला को प्रदेश के बड़े नेताओं की आवाज भी सुनाई। भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग बहानों से उससे बड़ी रकम वसूली गई, जिसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब वादा पूरा नहीं हुआ तो महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। 4 प्वाइंट्स में पढ़िए पूरा मामला… प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सुनाई आवाज पीड़िता भावना पांडे ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को आरोपी ने राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया। विश्वास दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की आवाज भी सुनाई। जिससे महिला आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपियों ने पांच सितारा होटल में विधायकों के ठहरने और विधानसभा से जुड़े खर्च का हवाला देकर उनसे पैसे मांगे। झांसे में आकर दिए रुपए झांसे में आकर भावना पांडे ने अलग-अलग माध्यमों से कुल लगभग 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसमें बैंक ट्रांसफर, HDFC के जरिए भुगतान और नकद रकम शामिल है। जिसके बाद दीपक सेन नाम का व्यक्ति पीड़िता के ऑफिस पहुंचा और खुद को महाराष्ट्र विधायक का पीए बताकर नकद रकम भी ले गया। पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने काम नहीं कराया और लगातार टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने पैसे नहीं किए वापस रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और पैसा वापस नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें सोनिया नंदा, सुनीता कश्यप, मदन लाल और यशपाल बिष्ट जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने फोन के जरिए उसे विश्वास में लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गई रकम की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-यूपी में बारिश से सड़कें डूबीं, उज्जैन में युवक बहा:कानपुर मेडिकल कॉलेज में पानी भरा; राजस्थान में सड़क धंसी, जैसलमेर में रेत का बवंडर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फोगाट फैमिली को आमिर खान की शादी का न्योता नहीं:गीता की शादी में भिवानी आ चुके, बर्थडे में भी निमंत्रण मिला; गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पंजाब- सिद्धू स्टाइल में कांग्रेस पर प्रैशर बना रहे चन्नी:हाईकमान का फैसला रिजेक्ट, 7 दिन में बदलवाएंगे; 3 एक्सपर्ट से जानिए फायदे-नुकसान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

किलियन एम्बापे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से: फीफा विश्व कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

किलियन एम्बापे की फ्रांस का मुकाबला पैराग्वे से: फीफा विश्व कप में आज से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत: मोरक्को के खिलाफ मेजबान कनाडा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

प्रशांत लोखंडे CBSE के नए चेयरमैन अपॉइंट हुए:भारत में ई- रिक्शा कंट्रोल करने वाले चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध, 4 जुलाई के करेंट अफेयर्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });