राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर में बस और ट्रक की बॉडी बनाने वाली वर्कशॉप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरों और उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं। मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण बसों में लगने वाली आग का दोष उन कारीगरों पर लगाया जा रहा है, जो केवल गाड़ी की बॉडी तैयार करते हैं। राहुल ने बस-ट्रक की बॉडी बनाने वालों से मुलाकात की, 4 तस्वीरें… राहुल बोले- छोटे उद्योग बंद होने से रोजगार खत्म हो रहा 18 मार्च: राहुल-प्रियंका ने नितिन गडकरी से मुलाकात की राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के ट्रक और बस बॉडी-बिल्डर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की थी। गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि ट्रक और बस बॉडी-बिल्डर्स को लाइसेंस लेने में भारी खर्च उठाना पड़ता है और प्रक्रिया भी लंबी है। उन्होंने बताया था कि गडकरी ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। राहुल कभी मैकेनिक से कभी ऑटो ड्राइवर से मिले, 5 PHOTOS —————————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- पेपर लीक, महंगी फीस और बेरोजगारी पर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। उन्होंने 18 जून को कहा कि यह अभियान पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियां, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का मंच बनेगा। पूरी खबर पढ़ें…
राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे:कहा- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए
By worldprime
On: जुलाई 6, 2026 3:04 अपराह्न
---Advertisement---