क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राहुल गांधी बोले- सद्भाव यात्रा से हरियाणा को फायदा होगा:गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह के साथ 1KM पैदल चले; कहा- एपस्टीन फाइल में PM की हिस्ट्री

On: मई 8, 2026 11:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। वह खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक एक किलोमीटर पैदल चले। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, “बृजेंद्र की इस यात्रा से हरियाणा को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इन्होंने हरियाणा के लोगों की पल्स (नब्स) सुनकर समझी। आप (बृजेंद्र) हजारों किलोमीटर चले। आपकी मेहनत सबने देखी। मेरा पूरा सपोर्ट आपके साथ है। कांग्रेस पार्टी में हमारे जो युवा नेता हैं, उन सबको जनता के बीच में इस तरह की यात्रा करनी चाहिए।” PM नरेंद्र मोदी पर राहुल ने कहा- “आपका सारा डेटा नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को पकड़ा दिया। इसके दो कारण हैं, सबसे पहला एपस्टीन फाइल। नरेंद्र मोदी की पूरी हिस्ट्री उस फाइल में है। ट्रंप कहता है कि नरेंद्र मोदी का करियर एक मिनट में खत्म कर दूंगा। दूसरा कारण अडाणी है। अमेरिका में इसके ऊपर क्रिमिनल केस है। ये केस अडाणी पर नहीं है, ये नरेंद्र मोदी पर है। मोदी और अडाणी एक हैं। कंपनी का नाम अडाणी है, लेकिन नाम मुदाणी होना चाहिए।” वहीं बृजेंद्र सिंह ने कहा- यह यात्रा हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरू की है। हम 2700 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। अभी पांच हलके बाकी हैं। राहुल गांधी के आने से ये यात्रा आज पूर्ण हो चुकी है। सद्भाव यात्रा की 3 तस्वीरें… राहुल गांधी के संबोधन की अहम बातें… बृजेंद्र सिंह हरियाणा की जनता के बीच गए राहुल गांधी ने कहा, “कुछ साल पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की थी। 4000 किलोमीटर तक हम चले और हमारे साथ लाखों लोग चले थे। एक नारा था, ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली’। यह नारा हमारा नारा नहीं था, यह नारा भीड़ से आया था। बृजेंद्र सिंह ने उसी प्रकार हरियाणा में यह यात्रा की, जनता के बीच में गए और हरियाणा की सड़कों पर चले। आपको इस यात्रा से बहुत फायदा होगा। हरियाणा में भाजपा ने चुनाव चोरी किया राहुल ने कहा- यहां (हरियाणा) का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, असम में इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया। लाखों नाम काट देते हैं, नए नाम जोड़ देते हैं। आयोग इनके कंट्रोल में है, ये सोचते हैं कि हम सब कर लेंगे। हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है। युवाओं को डिग्री मिल जाती है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। छोटी इंडस्ट्री बंद हो रही हैं। लिखकर ले लो- कांग्रेस मोदी को हराएगी उन्होंने आखिर में कहा- मैंने यूएस डील पर लोकसभा में भाषण दिया, अमित शाह ने चार घंटे मुझे बोलने नहीं दिया। मोदी लोकसभा से भाग गए, वह आंख से आंख नहीं मिला सके। अडाणी इनकी पूरी मार्केटिंग करता है। इनके पास ईडी है, सीबीआई है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट है। आप लिखकर ले लो, कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी, फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। अब बृजेंद्र सिंह और उनकी सद्भाव यात्रा के बारे में जानिए राहुल गांधी के दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से इस्तीफा देंगे:अब अमेरिका में जन्मे विदेशी बच्चों से नहीं छीनेगी नागरिकता, 2 जुलाई के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल: लगातार दो बार की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी अजेय इंग्लैंड, कप्तान नैट की वापसी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिभावक – बेटी हर छोटी-छोटी बात पर रोती है: कोई चिढ़ाए तो लड़ती नहीं, रोने लगती है, क्या इतना टिकाऊ होना सही है, उसे कैसे मजबूत बनाया जाए?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरत की खबर- मानसून में जल्दी खराब होता था इनवर्टर: हवा-नमी से बचाएं, बैटरी का पानी बदलें, एक्सपर्ट से जानें रखरखाव के टिप्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुस्तक समीक्षा- पुस्तकों के माध्यम से खुद को खोजने की कहानी: आम जीवन का विशेष दस्तावेज, यह पुस्तक पढ़ने के लिए नहीं, जीने के लिए है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बेंगलुरु के डे-केयर में बच्चों को बाथरूम में बंद किया:वॉशिंग मशीन में बैठाया, टॉयलेट जेट से मुंह पर पानी डाला; 5 महिला कर्मचारियों पर FIR

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });