वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 22 मई में नजर आनी है। ‘बॉर्डर 2’ के बाद जहां वरुण अपनी इमेज को नए सिरे से गढ़ने के मिशन पर हैं, वहीं मृणाल लगातार स्क्रिप्ट-आधारित चुनावों से करियर को नई दिशा दे रही हैं। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक 2027 दोनों कलाकारों के लिए सिर्फ एक और साल नहीं, बल्कि निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जहां हर प्रोजेक्ट उनके करियर ग्राफ को नई दिशा देगा। खासतौर पर वरुण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ काफी अहम है। प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म, स्क्रिप्ट हुई तैयार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल की शुरुआत में रिलीज के लिए आगे बढ़ रही है। वहीं नाग अश्विन वाली फिल्म भी मृणाल के साथ स्क्रिप्टिंग फेज में है और 2027 के मध्य तक रिलीज विंडो देख रही है। अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट सुनने के बाद वरुण का क्या फैसला होगा। वह अगले साल के लिए सबसे बड़े नैरेटिव को दिशा दे सकता है। अश्विन के एक प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी मृणाल वहीं मृणाल की ‘डकैत’ को काफी सराहना मिली है। नाग अश्विन जैसे निर्देशकों द्वारा मधुबाला और स्मिता पाटिल से की गई तुलना ने उनके लिए स्केल काफी ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि मृणाल अब बेहद सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वह रैंडम फिल्मों से दूर?
रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी वरुण बदलेंगे इमेज
By worldprime
On: अप्रैल 19, 2026 3:37 अपराह्न
---Advertisement---