क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा:कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर; विदेशी सामान महंगा होगा, लेकिन एक्सपोर्टर्स को फायदा

On: मार्च 20, 2026 11:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा:कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर; विदेशी सामान महंगा होगा, लेकिन एक्सपोर्टर्स को फायदा
---Advertisement---

भारतीय रुपया आज यानी 20 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। तेल के बढ़ते इम्पोर्ट बिल और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालने के कारण रुपए में यह गिरावट आई है। रुपए की गिरावट और इकोनॉमी पर इसके असर को 10 सवाल-जवाब में समझें: सवाल 1: रुपए की ताजा स्थिति क्या है और इसने क्या नया रिकॉर्ड बनाया है? जवाब: आज रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 93 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान यह 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था, हालांकि अभी यह थोड़ा संभलकर 93.12 पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में रुपया 92 के स्तर पर था। सवाल 2: रुपए में इस ऐतिहासिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह क्या है? जवाब: इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों और कतर के LNG प्लांट पर ईरान के हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई थी। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, जिसके लिए हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया। सवाल 3: विदेशी निवेशकों (FIIs) का इसमें क्या रोल है? जवाब: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजार से लगभग 8 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) निकाल लिए हैं। ग्लोबल अनिश्चितता और युद्ध के डर से विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित ठिकानों जैसे अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं। इतनी भारी बिकवाली से रुपए पर दबाव बहुत बढ़ गया है। सवाल 4: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के तनाव का रुपए से क्या लेना-देना है? जवाब: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का 20% और भारत का लगभग आधा तेल गुजरता है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस रूट पर सप्लाई बाधित होने का डर है। मार्केट के जानकारों का कहना है कि जब तक इस समुद्री रास्ते पर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक रुपए में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सवाल 5: क्या रिजर्व बैंक इस गिरावट को रोकने के लिए कुछ कर रहा है? जवाब: हां, आरबीआई लगातार विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दे रहा है। बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर रुपए की गिरावट को थामने की कोशिश करता है। सवाल 6: रुपया कमजोर होने से आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: रुपया कमजोर होने का मतलब है कि भारत के लिए आयात महंगा हो जाएगा। क्रूड ऑयल जैसी चीजों के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा विदेश से इंपोर्ट किए जाने वाले मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे होंगे। विदेश में पढ़ाई महंगी हो जाएगी। सवाल 7: क्या इससे देश की जीडीपी ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा? जवाब: बिल्कुल। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि एनर्जी की ऊंची कीमतें भारत की विकास दर को कम कर सकती हैं। एनर्जी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी महंगाई को बढ़ाएगी और भारत की ग्रोथ को नुकसान पहुंचाएगी। RBI के लिए ब्याज दरों में कटौती करना भी मुश्किल हो जाएगा। सवाल 8: क्या रुपए की गिरावट से किसी को फायदा भी होता है? जवाब: जी हां, रुपया कमजोर होने से निर्यातकों को फायदा होता है। आईटी सेक्टर, फार्मा और कपड़ा उद्योग की कंपनियों को अपनी सेवाओं या उत्पादों के बदले डॉलर में भुगतान मिलता है। जब वे उन डॉलर्स को रुपए में बदलते हैं, तो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रुपए मिलते हैं। सवाल 9. आने वाले दिनों में रुपए की चाल कैसी रह सकती है? जवाब: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें 110-115 डॉलर के ऊपर बनी रहेंगी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहेगी, रुपया कमजोर बना रहेगा। यदि ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार नहीं हुआ, तो रुपया 94 के स्तर को भी छू सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका में पेट्रोल डीजल 81 रुपए तक महंगा:पेट्रोल 398 और डीजल 382 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका इजराइल और ईरान जंग का असर

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 81 रुपए तक महंगा:पेट्रोल 398 और डीजल 382 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर

राउत बोले मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी

राउत बोले- मोदी जी अब झोला उठाओ और चले जाओ:आप देश चलाने के काबिल नहीं; रुपया गिर रहा, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी

टॉप 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:hdfc बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; hul का मार्केट कैप भी घटा

टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:HDFC बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; HUL का मार्केट कैप भी घटा

रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना

प्लेन में 13 घंटे रखा रहा महिला का शव:बदबू से यात्री परेशान, लेकिन फ्लाइट नहीं रोकी; टेकऑफ के 1 घंटे बाद मौत हुई थी

प्लेन में 13 घंटे रखा रहा महिला का शव:बदबू से यात्री परेशान, लेकिन फ्लाइट नहीं रोकी; टेकऑफ के 1 घंटे बाद मौत हुई थी

छत्तीसगढ़ महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़- महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप-वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });