राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 आज से शुरू हो गई है। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए 15 जिलों में कुल 368 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें अजमेर में 70 सेंटर हैं। सेंटर पर चेकिंग के बाद एक घंटे पहले एंट्री दी गई। सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। बता दें कि विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में बांटा गया है। 5 जून तक 15 जिला मुख्यालयों पर एग्जाम होगा। वहीं 6 जून से 11 जून तक केवल जयपुर जिला मुख्यालय पर एग्जाम होगा। पहले देखें तस्वीरों में… ऑरिजनल आधार कार्ड से हुई एंट्री एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स का ओरिजनल कलर आधार कार्ड देखा गया। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा क्वालिटी खराब थी तो फोटो का दूसरा पहचान-पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस देखकर सेंटर पर एंट्री दी गई। किसी के बहकावे में नहीं आएं आयोग ने कहा- परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200
लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 शुरू:चेकिंग कर एक घंटे पहले दी गई एंट्री; 15 जिलों में बनाए 368 सेंटर
By worldprime
On: मई 31, 2026 10:09 पूर्वाह्न
---Advertisement---